Satellite center of tribal health and research approved in Pratapgarh

सांसद सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जनजातिय कार्य मंत्री जुएल ओराम का जताया आभार
3.37 करोड़ की लागत से तैयार होगा जनजाति उन्मुख स्वास्थ्य सेवा और अनुसंधान केन्द्र, 75 लाख रूपये हुए स्वीकृत: सीपी जोशी
चित्तौडगढ़। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी के प्रयासों से प्रतापगढ़ में जनजातीय स्वास्थ्य और अनुसंधान का सैटेलाइट केन्द्र स्वीकृत हुआ है। एम्स जोधपुर द्वारा प्रतापगढ़ में 3.37 करोड़ रूपये की लागत से जनजाति उन्मुख स्वास्थ्य सेवा और अनुसंधान केन्द्र बनकर तैयार होगा, जिसके लिए केन्द्र सरकार ने 75 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसके लिए सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय जनजातिय कार्य मंत्री जुएल ओराम का आभार व्यक्त किया है। शीघ्र ही इसका निर्माण कार्य प्रारम्भ होगा। गौरतलब है कि सांसद सीपी जोशी क्षेत्र में जनजातीय स्वास्थ्य और अनुसंधान का सैटेलाइट केन्द्र स्वीकृत करवाने के लिए लगातार प्रयासरत रहें है।
सांसद सीपी जोशी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार जनताति क्षेत्र के लोगों के उत्थान और कल्याण की दिशा में लगातार कार्यरत है। आदिवासी स्वास्थ्य और अनुसंधान के लिए सैटेलाइट सेंटर एक अनूठी पहल है। प्रतापगढ़ में जनजातिय स्वास्थ्य और अनुसंधान का सैटेलाइट केन्द्र प्रारम्भ होने से क्षेत्र के लोगों गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त होगी साथ ही प्राथमिक देखभाल, माध्यमिक देखभाल विशेषज्ञों द्वारा सभी विशिष्ठ और सुपर स्पेशियलिटी देखभाल के टेलीकंसल्टेशन की भी सुविधा होने से आमजन को लाभ मिलेगा।
प्रतापगढ़ में जनजातीय स्वास्थ्य और अनुसंधान का सैटेलाइट केन्द्र स्वीकृत होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस कार्य के लिए क्षेत्रवासियों ने अपने सांसद का आभार व्यक्त किया है।
यह खबरें भी पढ़ें…
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






