PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 42 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार - Chittorgarh News

42 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार

SHARE:

More than 42 kg of illegal dodachura seized, one arrested

चित्तौड़गढ़। जिला विशेष शाखा और बेंगू थाना पुलिस ने अवैध डोडा चूरा की तस्करी के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए एक अल्टो कार से 42 किलो 170 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। उक्त अभियान के तहत् जिला विशेष शाखा टीम के प्रभारी जोधाराम मय टीम को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि थाना बेंगू क्षेत्र में अवैध डोडा चुरा का परिवहन किया जा रहा है। उक्त सूचना विश्वसनीय होने पर जिला विशेष शाखा प्रभारी ने तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुवे आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर उक्त सूचना थाना बेंगू पर दी गई, जिस पर थानाधिकारी बेंगू मय पुलिस जाब्ता हैडकानि भगवानलाल, कानि. धर्मेन्द्र, प्रकाश, विजय व रतन सिंह के साथ बेंगू से रवाना हो गोपालपुरा पहुंच नाकाबंदी प्रारम्भ की गई । नाकाबंदी के दौरान एक मारूती अल्टो कार गोपालपुरा की तरफ से आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देखकर अल्टो कार चालक के पास बैठा व्यक्ति उतकर भाग गया। अल्टो गाड़ी को रूकवाकर चैक किया गया तो अल्टो कार के पीछे डिग्गी जिसमें 02 प्लास्टिक क‌ट्टों में अवैध अधकुचला डोडा चुरा भरा हुआ पाया। जिनका कुल वजन कुल 42.170 किलोग्राम मय वारदान होना पाया गया। उक्त अवैध डोडाचूरा व अल्टो कार को जब्त कर आरोपी सुवाणिया थाना बेंगू निवासी रतनलाल पुत्र नाथूलाल सालवी को गिरफ्तार कर अवैध डोडा चुरा के संबंध में थाना बेंगू पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी हैं।

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *