78th Independence Day was celebrated with great enthusiasm in Zinc Nagar of Chanderia Lead Zinc Smelte

चित्तौड़गढ़। जिंक नगर स्थित खेल मैदान मे 78वाॅं स्वतंत्रता दिवस समारोह उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के लोकेशन हेड कमोद सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया । सिक्यूरिटी विभाग एवं फायर व सेफ्टी विभाग के जवानों तथा हिन्द जिंक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सीएसओ फर्टिलाइज़र ऐश्वर्या पालीवाल के नेतृत्व में परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। अपने अभिभाषण में उन्होंने कहा की हम देश के लिए उत्पादन कर अपना कर्तव्य पूरा कर रहे है। हमारी कंपनी पर्यावरण, सुरक्षा के मामले में विश्व स्तर के मापदंड पूरा करते हुए उत्पादन करने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होनें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की बाजी लगााने वाले देशभक्तों के बलिदान को याद करते हुए बताया कि इस आजादी में हासिंल की गयी गौरवपूर्ण संप्रभुता को बरकरार रखतें हुए चंदेरिया लेड जिं़क स्मेलटर ने उत्पादन और उत्पादकता के साथ साथ सुरक्षा, कार्य संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में कई नवाचार और कीर्तिमान स्थापित किए है जिसके पिछे पुरे जिं़क टीम का सतत् प्रयास सम्मिलित है। उन्होंने कंपनी द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व का विवरण देते हुए सीएसआर के कार्यों का उल्लेख किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि यूनियन के महामंत्री घनश्याम सिंह राणावत ने भी संबोधित किया। जिंक स्कूल के बच्चो ने देश भक्ति का गीत प्रस्तुत किया। आयोजन में बीस वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले कर्मचारी, यशद सुझाव योजना एवम् उल्लेखनीय कार्य हेतु प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। संचालन देवराज सिंह चुण्डावत ने किया टीसी खत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया।
यह ख़बर भी पढ़ें…
*ज़िंक ने दिखायी मानवीयता, निजीकंपनी में कार्यरत टीबी से मृत कर्मचारी को दी सहायता – Chittorgarh News*
ज़िंक ने दिखायी मानवीयता, निजीकंपनी में कार्यरत टीबी से मृत कर्मचारी को दी सहायता
*शहर में निकली भव्य कावड़ यात्राएं – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






