चित्तौड़गढ। शहर के संगम महादेव घाट पर बुधवार प्रातः एक युगल का शव तैरता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई, सिविल डिफेंस की टीम ने युवक युवती के शवों को बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
शहर के प्रताप नगर क्षेत्र के रहने वाले प्रेमी युगल दो दिन से घर से लापता थे, जिनकी तलाश परिजन कर रहे थे। बुधवार सवेरे शहर की गंभीरी और बेड़च नदी के संगम स्थल पर स्थित संगम महादेव पर जब लोग पूजा के लिए पहुंचे तो नदी किनारे दोनों का शव पानी पर तैरता हुआ मिला। जिस पर वहा सनसनी फ़ैल गई, सूचना पर क्षेत्रवासियों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर डीएसपी शहर तेज कुमार पाठक, शहर कोतवाल संजीव स्वामी, सदर थानाधिकारी गजेंद्र सिंह मय पुलिस जाब्ता व सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया गया। दोनों के शवो को बाहर निकाला गया, दोनों ही शवों का एक हाथ आपस में बंधा हुए थे। पुलिस ने मौके से शवों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का माना जा रहा हैं, मृतक युवक की पहचान उदित पिता कमलेश मेहता निवासी मीठा रामजी का खेड़ा, मृतका नाबालिग लड़की निवासी प्रतापगढ़ के रूप में हुई है। 

दो दिनों से लापता थे दोनों सदर थाना में गुमशुदगी :
मृतक लड़का लड़की मंगलवार अल सुबह से ही लापता थे, परिजनों ने तलाश कर सदर थाना चित्तौड़गढ़ में गुमशुदगी दर्ज करवाई , सदर थाना पुलिस भी दोनों लड़का लड़की को तलाशने का प्रयास कर रही थी, लेकिन लगभग 24घंटे बाद ही शहर के संगम महादेव स्थित घाट पर रतनलाल प्रजापत जब अस्थियां विसर्जन करने गए तो दो शव तैरते दिखाई दिये।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






