Valmiki Samaj gheraoed the commissioner with demands for cleaning allowance and other demands

चित्तौड़गढ़। अखिल भारतीय वाल्मीकि समाज जिला शाखा और अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ के तत्वाधान में सफाई कमिर्यों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नगर परिषद आयुक्त का घेराव करने के साथ ही कलेक्ट्रेट चैराहे पर प्रदशर्न कर मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा। सफाई कमिर्यों ने हाथ ठेले उपलब्ध कराने, वर्दी भत्ता दिलाने, वेतनमान का परिलाभ दिलाने, सफाई कमिर्यों की नियमित मेडिकल जांच कराने, महिला सफाई कमिर्यों को उनके घर के नजदीक क्षेत्र में कार्य देने, सभी कामिर्कों को परिचय पत्र उपलब्ध कराने, बकाया बोनस दिलाने, बरसात में रेनकोट दिलाने, जीपीएफ अकाउंट खुलवाने के साथ ही जमादार को स्माटर्फोन और मासिक रिचाजर् की सुविधा भी दिलाए जाने की मांग की गई है। सफाई कमिर्यों ने आयुक्त कक्ष मंे घेराव करने के साथ ही नगर परिषद मंे भी नारेबाजी की। सफाई भतीर् में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता मिले एवं महिलाओ को 50 प्रतिशत प्राथमिकता मिले, इस संदभर् में समस्त वाल्मीकि समाज के संगठनों ने एक जुटता दिखाई। इस दौरान विजय चैहान, राजन मल्होत्रा, राजेश लोट, अजय लोट, महेन्द्र छापरवाल आदि संगठनो के पधाधिकारी मौजूद रहें। अखिल भारतीय सफाई मजदूर काग्रेंस के युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश राठौर ने बताया कि उक्त मांगो को नही माने जाने पर आगामी दिवस में सामूहिक अवकाश पर रहते हुए राज्य स्तर पर हडताल की जावेगी। नगर परिषद आयुक्त का विभिन्न मांगों को लेकर घेराव किया, जिस पर 15 दिवस में सभी मांगों को पूणर् करने के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान बी एल घारू, राजन गावरी, किशन खोखरा, श्यामलाल कंडारा, श्रीकांत लोट, शंभू लाल नकवाल, किशन कोठीयाना, रतन लोट, मुकेश घारू, राज घारू, शंकर लोठ, बालमुकन्द घारू, आशीष लोठ, सन्नी लोठ, सुरज घावरी, रतन बेनीवाल, राजेश घावरी, जयराज कण्डारा, लखन चंनाल सहित जमादार, सफाई कमर्चारी एंव समाज के नागरिक उपस्थित रहे।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






