- BJP state president C.P. Joshi met Gadkari
नई दिल्ली। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी ने सोमवार को केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की एवं उनको मोदी सरकार में तीसरी बार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का दायित्व प्रदान किये जाने पर बधाई एवं शुभकामनाऐं दी एवं संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ से जुडे़ विभिन्न विषयों को लेकर चर्चा की।

प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने गडकरी को संसदीय क्षेत्र चित्तौड़गढ़ में विगत वर्षों में राजमार्गों को लेकर दी गयी सौगातों के संबध में आभार व्यक्त करते हुये संसदीय क्षेत्र में वर्तमान में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति के बारे में चर्चा की तथा संसदीय क्षेत्र के लिये आवश्यक केन्द्रीय अवसरंचना निधि की सड़क, अण्डरपास एवं ऑवरब्रिज व सर्विस रोड़ व स्लीप लेन के निर्माण आदी के बारे में भी अवगत करवाया, जिस पर केन्द्रीय मंत्री गडकरी ने सकारात्मक कार्य क्रियान्यवयन के लिये अधिकारीयों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
Read these News also…
*वॉटर पार्क में मारपीट व तोड़फोड़ मामले में हुई 17वीं गिरफ्तारी, – Chittorgarh News*
वॉटर पार्क में मारपीट व तोड़फोड़ मामले में हुई 17वीं गिरफ्तारी,
*कार से 228 किलोग्राम अवैध डोडाचुरा जब्त, एक आरोपी गिरफ़्तार – Chittorgarh News*
*जिले में 2 लाख 10 हज़ार से अधिक किसान लाभान्वित, 21 करोड़ 9 लाख से अधिक की राशि हस्तांतरित – Chittorgarh News*
जिले में 2 लाख 10 हज़ार से अधिक किसान लाभान्वित, 21 करोड़ 9 लाख से अधिक की राशि हस्तांतरित
*अज्ञात कारणों के चलते विवाहिता फांसी के फंदे पर झूली – Chittorgarh News*
*27 केंद्रों पर 8 हज़ार 369 अभ्यर्थियों ने दी डीएलएड परीक्षा – Chittorgarh News*
*51 पौधे रोपकर आजीवन रक्षा का संकल्प लिया – Chittorgarh News*
*सीए ब्रांच द्वारा मैराथन का आयोजन – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






