PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK शौक मौज के लिए करते थे बाइक चोरी चोरी की 14 मोटर साईकले बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार, - Chittorgarh News

शौक मौज के लिए करते थे बाइक चोरी चोरी की 14 मोटर साईकले बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार,

SHARE:

  • Used to steal bikes for fun,
  • 14 stolen motorcycles recovere,
  • Three accused arrested.

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ शहर की सदर थाना पुलिस ने तीन संदिग्ध युवको को डिटेन कर पूछताछ मे चित्तौड़ शहर, मण्डफिया, निम्बाहेडा, प्रतापगढ व उदयपुर के कई इलाको से दुपहिया वाहन चोरी करना कबुला हैं।
गिरफ्तार आरोपियो से चोरी की गई कुल 14 मोटर साईकले बरामद की गई है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया की शहर के विभिन्न इलाको से चोरी गये वाहनो की बरामदगी एवं अपराधियो की धरपकड के लिये एएसपी परबत सिंह व वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ तेज कुमार पाठक के निर्देशन में थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व मे थाने के एएसआई मुरलीदास, हैड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल बलवन्त सिंह, हेमवृत सिंह, गजेन्द्र सिंह, विनोद कुमार व साईबर सैल के हैड कांस्टेबल राजकुमार सोनी की पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा सादा वस्त्रो मे चोरी होने वाले स्थानो पर निगरानी रखी गयी। निगरानी के दौरान कुछ संदिग्धो को चिन्हित किया गया एवं उन्हे डिटेन कर पूछताछ की गयी।

पुछताछ के दौरान आरोपियो ने शहर चितौडगढ, मण्डफिया, निम्बाहेडा, प्रतापगढ व उदयपुर से विभिन्न स्थानो से कुल 14 मोटर साईकले चोरी करना बताया। पुछताछ के बाद कुल 14 मोटर साईकले बरामद कर आरोपी ब्यावर थाना भदेसर निवासी कमलेश वैष्णव पुत्र भैरूदास वैष्णव, हाज्या खेडी थाना भदेसर निवासीयान रतनलाल पुत्र जगदीश दास वैष्णव व रूपलाल जाट उर्फ सोनु पुत्र शंकर लाल जाट को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शौक मोज करने के लिये दुपहिया वाहन चोरी करते है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।

यह खबरें भी पढ़ें…

*ऑटो से एक करोड़ को डोडा चूरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*

ऑटो से एक करोड़ को डोडा चूरा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

*दो किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ दो गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

दो किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ दो गिरफ़्तार 

*नये अपराधिक कानून के संबध में प्रशिक्षण का आयोजन – Chittorgarh News*

नये अपराधिक कानून के संबध में प्रशिक्षण का आयोजन

*वित्तीय अनियमितताओं व बिलो में हेरफेर को लेकर टीम कर रही जांच – Chittorgarh News*

वित्तीय अनियमितताओं व बिलो में हेरफेर को लेकर टीम कर रही जांच

*समस्याओं का समाधान नहीं करने पर अनशन की दी चेतावनी – Chittorgarh News*

समस्याओं का समाधान नहीं करने पर अनशन की दी चेतावनी

*मनोमय धागा फैक्ट्री में जेसीबी व ट्रैक्टर को जलाने और वाटर पार्क में मारपीट करने के छः आरोपी गिरफ्तार – Chittorgarh News*

मनोमय धागा फैक्ट्री में जेसीबी व ट्रैक्टर को जलाने और वाटर पार्क में मारपीट करने के छः आरोपी गिरफ्तार

*जेल से अंतरिम जमानत से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार, – Chittorgarh News*

जेल से अंतरिम जमानत से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार,

*मकान से सोने के आभूषण चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद – Chittorgarh News*

मकान से सोने के आभूषण चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *