PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK समस्याओं का समाधान नहीं करने पर अनशन की दी चेतावनी - Chittorgarh News

समस्याओं का समाधान नहीं करने पर अनशन की दी चेतावनी

SHARE:

Threatened to go on hunger strike if problems are not resolved

चित्तौड़गढ़। न्यू क्लाॅथ मार्केट निर्माण सहकारी समिति लि. अध्यक्ष डाॅ. आई.एम. सेठिया के नेतृत्व में ओमप्रकाश खटोड़, सुरेश डांगी, ऋषभ डांगी, प्रकाश पटवारी, रतनलाल बोहरा, सत्यनारायण चेचाणी एवं एस.के. का ने क्षेत्रीय सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी, जिला कलेक्टर आलोक रंजन, विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या, पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, सभापति संदीप शर्मा को मांग पत्र देकर राजस्थान के सबसे बड़े सहकारी बाजार में नवीन नाला निर्माण व नालों की नियमित सफाई नहीं होने, फलफ्रूट थैला वेंडर्स द्वारा कोटा मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण, नियमित सफाई, मूत्रालय निर्माण, बडा कचरा पात्र नहीं होने से व्यापारियों को होने वाली समस्याओं से विस्तार से अवगत कराया तथा सहकार सर्कल चौराहे को लालबती युक्त चौराहा बनाकर ट्राफिक जाम की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। समिति सदस्यों ने प्रशासन की लगातार अनदेखी पर रोष प्रकट करते हुए तत्काल समाधान करने हेतु उचित दिशा निर्देश देने की मांग की व एक माह में सामधान नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी भी दी।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *