PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK होटल में हुई संदिग्ध मौत को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन - Chittorgarh News

होटल में हुई संदिग्ध मौत को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

चित्तौड़गढ़। चित्तौडगढ के सदर थाना क्षेत्र के आराधना होटल में हुई अभय कंडारा की संदिग्ध मौत को लेकर वाल्मीकि समाज के साथ समस्त एससी/ एसटी संगठनों के विरोध प्रदर्शन एवं मुख्यमंत्री को सौंपे ज्ञापन के पश्चात् भी कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं होने के चलते बुधवार को वाल्मीकि समाजजनों ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व सांसद सी.पी. जोशी को ज्ञापन सौंप कर निष्पक्ष जाँच कर प्रभावी कार्यवाही की मांग की।

जानकारी देते हुए शिव कोदली ने बताया कि अभय कंडारा की सामूहिक रूप से हत्या की गई जिसमें दोषियों के विरूद्ध फास्ट ट्रेक में मुकदमा चलाने, झूठा मुकदमा वापस लेने, सीसीटीवी फुटेज नष्ट करने के विरूद्ध कार्यवाही आदि की मांग की गई थी। जिसमें समस्त संगठनों व समाजजनों ने मानव श्रृंखला व नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा था किन्तु काफी दिन व्यतीत हो जाने के बावजूद पीड़ित परिवार को कोई न्याय नहीं मिला। इससे रोषित वाल्मीकि समाजजनों ने एक बार फिर एकत्रित होकर बुधवार 12 जून को सांसद सीपी जोशी के जनसुनवाई केन्द्र पर पहुँच कर ज्ञापन सौंपा और इस सम्पूर्ण प्रकरण की निष्पक्ष जांच व शीघ्र कार्यवाही की मांग की।
इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ के अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के जिलाध्यक्ष राजेश लोठ, घनश्याम लोठ, गिरीराज राठौड़, संजय कोदली, शिव कोदली, गोपेश कोदली, सुभाष घारू, अनिल बारेसा, तरूण लोठ, आशीष लोठ, वासु लोठ सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *