Shirish Tripathi appointed Vipra Foundation District President

चित्तौड़गढ़। विप्र समाज के राष्ट्रीय सेवा संगठन विप्र फाउंडेशन के वर्ष 2024-2026 कार्यकाल हेतु विप्र फाउंडेशन जॉन 1 ए के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय सचिव प्रमोद पालीवाल के निर्देशानुसार प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल ने विप्र फाउंडेशन चित्तौड़गढ़ के जिलाध्यक्ष पद पर शिरीष त्रिपाठी को नियुक्त किया। नियुक्ति की घोषणा विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री के के शर्मा व राष्ट्रीय सचिव प्रमोद पालीवाल नाथद्वारा के निर्देशानुसार प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र पालीवाल उदयपुर ने प्रदेश महामंत्री राकेश जोशी के माध्यम से पत्र जारी करके की। त्रिपाठी को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति के साथ ही जिला महामंत्री पद पर चंद्रशेखर शर्मा डूंगला, रामगोपाल ओझा बस्सी एव विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक पद हेतु अधिवक्ता ओमप्रकाश शर्मा की घोषणा की गई।
समस्त प्रमुख पदों पर नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन ने अपने जिले की समस्त तहसीलों व इकाइयों में कार्यकारिणी बनाने व संगठन की योजनाओं को धरातल तक प्रभावी रूप से लागू करने हेतु कार्य करने का निर्देश दिया।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






