वॉटर पार्क में तोड़फोड़, लूट व गैंगवार की घटना के सात आरोपी गिरफ्तार, 3 दिनों की पीसी रिमांड पर

SHARE:

Seven accused of vandalism, robbery and gang war in water park arrested

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना गंगरार क्षेत्र में किंग्स वॉटर पार्क नेशनल हाईवे सरहद सोनियाणा पर हुई तोड़ फोड़, लूट व गैंगवार की घटना को लेकर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 7 व्यक्तियो को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त जे.सी.बी. मशीन व ब्रेजा कार को जब्त कर, 3 दिनों की पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया तथा अन्य नामजद वांछित मुल्जिमान की तलाश हेतु विशेष टीमो का गठन कर तलाश में रवाना किया गया।

प्रार्थी दिलीप पिता शम्भु लाल गुर्जर निवासी तिलक नगर, भीलवाडा ने एक लिखित रिपोटर् इस आशय पेश कि जिसमें पूर्व प्रधान देवी लाल जाट निवासी सोनियाणा व संजय वैष्णव निवासी साडास अपने साथ 5-7 अन्य लोगो को लेकर किंग्स वाटर पार्क नेशनल हाईवे सोनियाणा पर आये व अपने साथियो को किंग्स वॉटर पार्क में जबरदस्ती नि:शुल्क प्रवेश कराने लगा। जिस पर मौके पर मौजूद सुरक्षाकमिर्यो ने उनको नि:शुल्क अंदर जाने से रोका तो देवी लाल जाट व संजय वैष्णव उसके साथियो ने प्रार्थी के साथ मारपीट कर दी तथा बाद में देवी लाल जाट ने अपनी गेंग के अन्य लोगो को फोन किया जो साथ में जेसीबी मशीन लेकर आये व किंग्स वाटर पार्क में गैंगवार कर तोड़फोड़ कर दी तथा होटल व वाटर पार्क पर ग्राहको की नगदी को लूट लिया। प्रार्थी के गले से सोने की चैन को लूट कर ले गये। रिपोर्ट पर लूट व गैंगवार की धाराओ में प्रकरण दर्ज कर प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए अनुसंधान उपाधीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह द्वारा शुरू किया गया। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए उक्त घटना में शामिल लोगो की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के आदेश की पालना व अति. पुलिस अधीक्षक परबत सिंह जैतावत के निर्देशन में गंगरार थानाधिकारी मोती राम की टीम का गठन कर उक्त टीम ने तकनिकी व मनोवैज्ञानिक रूप से सूचना संकलन कर उक्त गैंगवार में संलिप्त पुलिस ने गोपाल सिंह पिता भैरू सिंह राजपूत निवासी दौलाजी का खेड़ा, कन्हैया लाल पिता शंकर जाट निवासी नागा का खेड़ा, लोकेश पिता भैरू लाल गुजर्र निवासी रायपुरिया, मुकेश पिता भैरू लाल जाट निवासी जयसिंहपुरा, छोटु लाल पिता देवी लाल गुजर्र निवासी दौलाजी का खेड़ा, देवी लाल पिता स्व. नंद राम जाट निवासी सोनियाणा व संजय पिता छितर दास वैष्णव निवासी साडास को गिरफ्तार कर तीन दिन तक पुलिस अभिरक्षा में रखकर अनुसंधान किया जा रहा है। घटना में प्रयुक्त जे.सी.बी. मशीन व ब्रेजा कार को जप्त किया गया है तथा घटना में शरीक अन्य नामजद मुल्जिमान की तलाश हेतु विशेष टीमो का गठन कर तलाश की जा रही है।

यह खबरें भी पढ़ें….

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *