जैन संत मदन मुनि को अज्ञात वाहन ने मारी टक़्कर,
देवलोकगमन पर जैन समाज में शोक व्याप्त हुआ,

चित्तौड़गढ़। ज्ञानगच्छ संप्रदाय पंडित जी के जैन संत मदन मुनि (78) का शंभूपुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से देवलोक गमन हो गया। घटना के वक्त उनके सांसारिक पुत्र संदीप मुनि भी साथ में विहार कर रहे थे। घटना के बाद उनको चित्तौड़गढ़ सांवलिया अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
सुचना मिलते ही सकल जैन समाज मे शोक व्याप्त
जैन संत मदन मुनि महाराज के दुर्घटना में देवलोकगमन होने की सूचना जैसे समाजजन को लगी तो पूरे जैन समाज व उनके शिष्य गणों में शोक की लहर छा गई।सूचना पर सुधीर जैन, चांदमल बोकाडिया, ललित सेठिया, नवल सिंह सेठ, वीरेंद्र पगारिया, संदीप मोदी, मनोज बोलिया, मनोहर सिंह सिसोदिया, सुरेश जी परमार, जसवंत चंडालिया, चंदन सिंह कोठारी, अभय तलेसरा, वीरेंद्र पगारिया, राजेश विरानी, अभय संचेती, संजय भड़कतिया, पवन चंडालिया, रेखा चंडालिया, माया चंडालिया, मनाली चंडालिया, दीपक सेठ, मनीष सेठिया, जिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, श्रवण सिंह राव, ओम जैन शंभूपुरा, डा.आई एम सेठिया, रणजीत सिंह नाहर, बलवंत बाघमार, आदित्य सेठिया, प्रवीण बोहरा, लोकेश चोरड़िया, मनोहर लाल जैन, राज कुमार जैन, रोशनलाल कोठारी, अरविन्द जैन, अंकित जैन, लोकेश कोठारी आदि पहुंचे। मुनि श्री की महाप्रयाण यात्रा रविवार सुबह 8:30 बजे सुधर्म भवन, बिरला हॉस्पिटल के सामने से सेंथी मोक्षधाम में हुआ।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






