PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK प्रताप जयंती पर मेवाड़ क्षत्रिय सेना की रैली 9 जून को - Chittorgarh News

प्रताप जयंती पर मेवाड़ क्षत्रिय सेना की रैली 9 जून को

SHARE:

चित्तौड़गढ़। मेवाड क्षत्रिय सेना द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 09 जून 2024 को महाराणा प्रताप जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

जयंती समारोह के अन्तर्गत 9 जून को मेवाड़ क्षत्रिय सेना के नेतृत्व में गांधीनगर स्थित जौहर भवन से रैली निकाली जाएगी जो विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रताप पार्क पहुँचेगी जहाँ आयोजित सभा को मेवाड पीठाधिश्वर सुदर्शनाचार्य महाराज सम्बोधित करेंगे। रैली में समाज सेवी बाबा साहब प्रदीप कुमार सिंह सिंगोली, अशोकसिंह मेतवाला, रावत युग प्रदीप सिंह हमीरगढ भी सम्मिलित होगें।
कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह पुठोली, जेपी बन्ना के नेतृत्व में जिले के गांव-गांव व घर-घर पर जाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है व समाज के गणमान्य लोगों को प्रताप जयंती पर आने का न्योता दिया जा रहा हैं व प्रथम स्वतन्त्रता सैनानी महाराणा प्रताप की जयन्ती को भव्य रूप से मनाने के लिए विशेष आग्रह किया जा रहा है। प्रचार प्रसार के लिए लोकेन्द्र सिंह पुठोली, चन्द्रसिंह सामेर, भीमसिंह, अमरसिंह, हरिसिंह, स्वरूप सिंह, कमलेन्द्र सिंह ने भी सहयोग दिया।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *