चित्तौड़गढ़। कलश यात्रा, गौशाला उद्घाटन एवं गौमाता का पूजन, हवन यज्ञ के साथ ही रविवार 25 मई को मातेश्वरी सेवा समिति के तत्वावधान में ग्रा.पं. ओडूंद के लाखा का खेड़ा में माँ गायत्री माता मंदिर का तीन दिवसीय मेले का शुभारम्भ हुआ।
समिति के भेरूलाल शर्मा ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या थे। विशिष्ठ अतिथि भूमि विकास बैंक अध्यक्ष व पूर्व विधायक कपासन बद्री लाल जाट के साथ ही दिनेश शर्मा, लाल गुर्जर, अनिल ईनाणी, किशन जाट अतिथि थे।
मुख्य अतिथि विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या ने गौशाला निर्माण में हर संभव मदद के आश्वासन से साथ ही कहा कि विकास के लिए धन की कमी नहीं आने देंगे। महंत हरिदास महाराज व संतों ने विशाल कलश यात्रा के पश्चात् भगवा ध्वज परिवर्तित किया। इस अवसर पर भेरूलाल शर्मा, गोटू, दुर्गेश धनेत, कला बंजारा, श्याम बंजारा, ईश्वरसिंह, गोवर्धनसिंह, रूपलाल बंजारा, गिरधारी बंजारा, सुरेश गाडरी, चरणसिंह देवड़ा, सत्यनारायण विजयवर्गीय, रमेश वकील, उदयराम गाडरी, मनीष जैन उपस्थित थे।

Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






