PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK तपती गर्मी में अघोषित बिजली कटोती से आमजन को हो रही परेशानी : आक्या - Chittorgarh News

तपती गर्मी में अघोषित बिजली कटोती से आमजन को हो रही परेशानी : आक्या

SHARE:

Common people are facing problems due to unannounced power cuts in the scorching heat: Aakya 

विधायक आक्या ने अघोषित कटोती बंद कराने हेतु मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

चित्तौडगढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर विधानसभा क्षैत्र के ग्रामीण व शहरी क्षैत्रो में अघोषित बिजली कटोती से हो रही परेशानी की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए अघोषित बिजली कटोती को बंद कराने का अनुरोध किया है।
विधायक आक्या ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लिखे पत्र में बताया कि विधानसभा क्षैत्र के ग्रामीण व शहरी क्षैत्रो में विगत कुछ दिनो से अघोषित बिजली कटोती की जा रही है। मई माह की तपती गर्मी के दौरान असमय बिजली कटोती से आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पढ़ रहा है। पिछले चार दिनो से रात्री में 9 बजे से 2 बजे तक विद्युत मांग की तुलना में आपूर्ति में 1500 से 2000 मेगा वाट की कमी रहती है, आइइएक्स से मात्र 400 से 500 मेगा वाट की बिजली ही मिल पा रही है। इस कमी के कारण वर्तमान में ग्रामीण क्षैत्र में अघोषित कटोती की जा रही है। विद्युत विभाग द्वारा कमी का कारण उत्पादन निगम द्वारा 6000 मेगा वाट से कम उत्पादन करना तथा आईईएक्स से आवश्यक बिजली का नही मिल पाना है। उन्होने मुख्यमंत्री से अघोषित बिजली कटोती से शीघ्र निजात दिलाने का अनुरोध किया।
विधायक आक्या ने बिजली आपूर्ती में कमी पर मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में सुझाव दिया कि उत्पादन निगम की ईकाईयां निर्धारित क्षमता पर उत्पादन करे। इसके अतिरिक्त आईईएक्स से बिजली खरीद की वार्षिक कैपिंग जो 4.20 है उसे बढ़ाया जाए या गर्मियो के मौसम के लिये कैपिंग की सीमा को बढ़ाया जाए जिससे आईईएक्स से आवश्यक बिजली की खरीद की जा सके।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *