Sudden inspection of e-Mitra kiosk’s

चित्तौड़गढ़। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक राजेन्द्र सिंघल ने बताया है कि उनके निर्देशन में गठित जांच दल ने गुरुवार एवं शुक्रवार दो दिवस शहर के ई-मित्र कियोस्क का औचक निरीक्षण किया। उपनिदेशक प्रवीण जैन, सहायक निदेशक रेखा बुकण, अदिति गुप्ता, स.प्रोग्रामर दीपक मिश्रा, हरिशंकर जीनगर टीम में शामिल थे।
शहर के कुंभा नगर, प्रताप नगर व चन्देरिया क्षेत्र के कुल 26 ई-मित्र कियोस्क का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ कमियां पाई गई जिनमें 7 ई-मित्र कियोस्क के पास रेट लिस्ट, को-ब्रांडेड बैनर नहीं पाए गए जिन पर नियमानुसार पेनल्टी लगाकर विभागीय कार्रवाई की जाएगी, साथ ही 7 दिन के अंदर कमियां दूर करने के लिए ई-मित्र को पाबंद किया गया। 4 कियोस्क धारक बंद पाए गए। निर्धारित राशि से अधिक राशि लेने का कोई प्रकरण नहीं पाया गया। कई ई-मित्र द्वारा विभाग को सूचित किए बिना ही ई-मित्र का स्थान परिवर्तित कर लिया गया ऐसे ई मित्र को निर्देशित किया गया की वह स्थान परिवर्तन की सूचना विभाग को देवे।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






