PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK संदेह के लाभ से चेक अनादरण का आरोपी दोष मुक्त - Chittorgarh News

संदेह के लाभ से चेक अनादरण का आरोपी दोष मुक्त

SHARE:

चित्तौड़गढ़। न्यायालय विशिष्ठ न्यायिक मजिस्ट्रेट एनआई एक्ट चित्तौड़गढ़ के पीठासीन अधिकारी रीतिका श्रोती ने चैक अनादरण के अपने एक निर्णय में संदेह का लाभ देकर आरोपी को दोष मुक्त करार दिया।
प्रकरणानुसार गांधीनगर निवासी परिवादी कैलाश ने एक प्रकरण न्यायालय में इस आशय का प्रस्तुत किया कि उसके द्वारा अभियुक्त मीठाराम जी का खेड़ा निवासी प्रहलाद राय बिलोची को 3 लाख 50 हजार रुपये नगद उधार दिये जिसके बदले दिया गया चैक खाते में राशि अपर्याप्तता के चलते अनादरित हो गया। बाद विचारण न्यायालय द्वारा अभियुक्त के अधिवक्ता जितेन्द्र ओझा के तर्कों से सहमत होते हुए व पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को संदेह का लाभ देते हुए दोष मुक्त घोषित किया।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *