प्लाईवुड की आड़ में डोडा चूरा की तस्करी 290 किलो डोडा चूरा जब्त एक गिरफ्तार

SHARE:

प्लाई की आड़ में ट्रक में मादक पदार्थों की तस्करी

290 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त,
एक गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। सदर थाना चित्तौड़गढ़ पुलिस ने गुरुवार को कार्यवाही करते हुए हाईवे पर नाकाबंदी के दौरान एक आयशर ट्रक में भरी प्लाई की आड़ में छिपाकर ले जाया जा रहा 2 क्विंटल 90 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ हेतू ऑपरेशन नार्कोस अभियान चलाया जा रहा है। मादक पदार्थ की धरपकड़ हेतू सदर थानाधिकारी गजेन्द्र सिंह के नैतृत्व में हैड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल बलंवत सिंह, हेमव्रत सिंह, भजन लाल, विनोद कुमार व मुकेश कुमार द्वारा हाईवे रोड़ पर नाकाबंदी की जा रही थी।

इसी दौरान उदयपुर की तरफ से एक आईशर ट्रक आती हुई दिखाई दी, जिसके चालक को ट्रक को रोकने का ईशारा किया, किन्तु ट्रक चालक द्वारा ट्रक को नहीं रोक नाकाबन्दी तोड़कर भागने लगा। जिस पर पुलिस जाब्ता द्वारा बैरीकेट्स लगाकर ट्रक को रोक कर चालक की गतिविधी संदिग्ध होने से ट्रक की तलाशी ली तो ट्रक के अन्दर लकडी की प्लाई की आड़ में प्लास्टिक के 12 कट्‌ट्टो में कुल 290 किलो ग्राम अवैध अफीम डोड़ा चुरा भरा मिला। जिले ट्रक सहित जब्त कर ट्रक चालक आरोपी हरियाणा के जवाहर नगर मण्डी आदमपुर थाना आदमपुर जिला हिसार हाल निवासी कॉलेज रोड़ जवाहर नगर मण्डी आदमपुर निवासी 46 वर्षीय राजकुमार उर्फ राजु पुत्र रामेश्वर दास विश्नोई को गिरफ़्तार किया गया हैं। आरोपी के कब्जे से जब्त शुदा डोडा चुरा के सम्बंध में पुछताछ जारी हैं।

यह खबरें भी पढ़ें…

 

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें