PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK चित्तौड़गढ़ लोकसभा में 5 बजे तक 61.81 प्रतिशत हुआ मतदान - Chittorgarh News

चित्तौड़गढ़ लोकसभा में 5 बजे तक 61.81 प्रतिशत हुआ मतदान

SHARE:

  • लोकसभा आम चुनाव, 2024
  • लोकतंत्र के महोत्सव में मतदाताओं ने दिखाया उत्साह
  • चित्तौड़गढ़ लोकसभा में 5 बजे तक 61.81 प्रतिशत हुआ मतदान
  • जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया अवलोकन

चित्तौड़गढ़, 26 अप्रैल। लोक आम चुनाव, 2024 के तहत शुक्रवार को हुए मतदान में लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभाओं में 5 बजे तक 61.81 प्रतिशत मतदान हुआ। 5 बजे तक विधानसभा मावली में 58.07 प्रतिशत, वल्लभनगर में 52.16 प्रतिशत, कपासन में 59.65 प्रतिशत, बेगू में 65.01 प्रतिशत, चित्तौड़गढ़ में 58.35 प्रतिशत निंबाहेड़ा में 69.72 प्रतिशत, बड़ी सादड़ी में 61.12 प्रतिशत तथा प्रतापगढ़ विधानसभा में 69.95 प्रतिशत मतदान रहा। पूरे संसदीय क्षेत्र में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

समय के साथ बढ़ता रहा मतदान प्रतिशत

प्रातः 7 बजे मतदान शुरू होने के साथ शुरुआती 2 घंटे में 9 बजे तक 10.89 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके पश्चात 11 बजे तक 26.48 प्रतिशत, 1 बजे तक 40.50 प्रतिशत, 3 बजे तक 51.71 प्रतिशत एवं 5 बजे तक मतदान 61.81 प्रतिशत पर जा पहुंचा।

जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक लगातार रहें फील्ड में…

जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन और पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का अवलोकन किया एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में मतदाताओं व मतदान कर्मियों से बातचीत कर मतदान संबंधी व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और मतदान की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने शहर के शहीद मेजर नटवर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थापित मतदान केंद्र का अवलोकन किया और मतदाताओं के लिए की गई विभिन्न सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला पुलिस अधीक्षक ने इसके पश्चात कीरखेड़ा मतदान केंद्र, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर में स्थापित मतदान केन्द्र, राजकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय गांधीनगर में स्थापित महिला मतदान केंद्र का भी अवलोकन किया और संबंधित बीएलओ को शेष रहे मतदाताओं को मतदान में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आमंत्रित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए माकूल व्यवस्थाएं की गई है। पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। साथ ही, कई मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर टीमों द्वारा मौके पर जाकर उनका तुरंत निस्तारण किया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था के लिए माकूल बंदोबस्त किए गए। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही, संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त जवानों की तैनाती भी की गई है।

मतदान केंद्रों पर विशेष प्रबंध, लगातार मतदान हेतु किया गया प्रेरित

सभी मतदान केंद्रों पर बूथ अवेरनेस ग्रुप, हेला दल द्वारा ढ़ोल-बाजे के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं को मतदान हेतु प्रोत्साहित किया गया। सभी मतदान केन्द्रों पर गठित दलों के द्वारा बुजुर्ग, दिव्यांग और बीमार मतदाताओं को मतदान करने में सहयोग के साथ ही गांवों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी सहयोग किया गया। मतदान केंद्रों पर शीतल जल की प्याऊ, बैठने के लिए कुर्सी, जाजम, छाया के लिए टेन्ट, कूलर आदि की व्यवस्था उपलब्ध रही। साथ ही, मतदान केंद्रों पर सेल्फी पॉइन्ट, मतदाता प्रमाण पत्र की व्यवस्था भी की गई। इस बार दिव्यांग बूथ, पिंक बूथ, यूथ बूथ विशेष रूप से बनाए गए। प्रारंभ में मतदान करने वाले मतदाताओं को उपहार, प्रमाण पत्र आदि भी प्रदान किए गए।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *