मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु किया काढे का सेवन

Share:

Facebook
Twitter
WhatsApp
Email
Telegram


चित्तौड़गढ़। चिकित्सा सेवा समिति द्वारा शुक्रवार को कलेक्ट्रेट चौराहे पर मौसमी बिमारियों से बचाव हेतु हजारों शहर वासियों को काढा पिलाया गया। काढ़े में 17 से 18 जडी-बुटियों का उपयोग किया गया जो सेवानिवृत वैद्य डॉ. योगेश व्यास व डॉ. सौरभ सिंह हाड़ा के निर्देशन में पुरस्कृत फोरम अध्यक्ष बसन्तीलाल पंचोली, अध्यापक भूराराम कुम्हार, जगदीशचन्द्र द्वारा तैयार किया गया। काढा वितरण का शुभारम्भ जिला प्रमुख डॉ. सुरेश धाकड, जिला रसद अधिकारी सुनील कुमार घोडेला, कोषाधिकारी सूर्यप्रकाश चिमनानी, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक राजेन्द्र कुमार शर्मा, माध्यमिक कल्पना शर्मा, पेन्शनर समाज जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण दशोरा, बसन्तीलाल जैन, राधेश्याम आमेरिया द्वारा किया गया। सत्यनारायण ईनाणी ने बताया कि काढा वितरण में भगवतीप्रसाद पोरवाल, महेशचन्द्र गगरानी, भरत माहेश्वरी, शांतिलाल भराडिया, जयप्रकाश भटनागर, अल्लानुर खान, संदीप उपाध्याय, भगवतीलाल सोनी तथा महेशचन्द्र बसेर का सहयोग रहा।़

Leave a Comment