A fugitive wanted for two years in opium smuggling case arrested

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना डूंगला द्वारा अवैध अफीम तस्करी के मामले में दो साल से फरार चल रहे वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया हैं। 31.430 किलोग्राम अवैध अफीम की तस्करी में संलिप्तता पाई गई थी।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मध्यनजर जिले के सीमावर्ती राज्यों में निवासरत जिले के वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु थानाधिकारी थाना डुंगला एवं जाप्ता हैडकानि. पन्नालाल, कानि. ओमप्रकाश, विरेन्द्र सिंह व शिवहरी की विेशेष टीम का गठन किया गया।
17 मार्च 2022 को डूंगला पुलिस द्वारा एक क्रेटा कार में अवैध रूप से परिवहन कर ले जाए जा रही 31.430 किलोग्राम अवैध अफीम को जप्त कर मौके से एक आरोपी को गिरफतार किया था। जांच के दौराने प्रकरण में आरोपी नरेन्द्र तैली की संलिप्तता सामने आने से वांछित आरोपी नरेन्द्र तैली के संबध में विशेष आसुचना संकलन एवं तकनिकी सहायता से एएसपी परबत सिंह के निर्देंशन एवं वृत्ताधिकारी बड़ीसादड़ी डॉ. कृष्णा सामरिया के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी डूंगला घेवरचन्द मय जाब्ता द्वारा थाना मनासा जिला नीमच मध्यप्रदेश पुलिस के सहयोग से वांछित आरोपी मध्यप्रदेश के नीमच जिले के आंतरी माता थाना मनासा निवासी 38 वर्षीय नरेन्द्र पुत्र परसराम राठौर तैली को गिरफ्तार किया गया। जिसे शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






