Two arrested with more than two kilograms of opium.

चित्तौड़गढ़। जिले के मंगलवाड़ थाना पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र में दो आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 373 ग्राम अवैध अफीम जब्त व दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। दोनो अपने बेग में अफीम छिपाकर ले जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध चलाये गए अभियान के तहत एसएचओ मंगलवाड़ रामसिंह मय पुलिस जाब्ता हैड कांस्टेबल. बाबूलाल, कांस्टेबल करनलसिंह, शंकरकृष्ण, गजेन्द्रसिंह व दिलीपसिंह मुखबिर की सूचना पर मोरवन टोल व मोरवन चौराया के मध्य सरहद गाडरियावास निम्बाहेडा मंगलवाड स्टेट हाईवे रोड पर पहुंचे। जहां दो व्यक्ति पुलिस जाब्ता व बोलेरो गाड़ी को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें पकड़कर संदिग्ध होने पर तलाशी ली गई तो उनमें से एक गोटारसी थाना हथुनियां जिला प्रतापगढ़ निवासी 32 वर्षीय नारूलाल पुत्र बालमुकन्द रावत मीणा के कब्जेशुदा पीठ पर लटकाये बैग से 1.236 किलोग्राम अवैध अफीम तथा साथी आरोपी उमरखोरी थाना रठांजना जिला प्रतापगढ़ निवासी 34 वर्षीय शंकरलाल पुत्र कालूलाल रावत मीणा के कब्जेशुदा पीठ पर लटकाये बैग से 1.137 किलोग्राम अवैध अफीम जब्त की जाकर हर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






