DST’s action against illegal drugs,

1.3 kg opium and 74 kg doda powder seized, one arrested.
चित्तौड़गढ़। डीएसटी की सूचना पर मंगलवाड थाना पुलिस ने मंगलवाड थाना क्षेत्र में एक मकान पर दबिश देकर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 1.365 किलोग्राम अवैध अफीम व 74.300 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा को जब्त कर मकान मालिक को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अफीम की फसल तैयार होने के साथ ही अवैध मादक पदार्थों की तस्करी बढ़ने की सम्भावना के कारण हाल में ही हुई अपराध गोष्ठी में समस्त थानाधिकारी व जिला विशेष टीम को अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में डीएसटी को सूचना मिली कि मंगलवाड थाना क्षेत्र के चकतिया निवासी रामेश्वर लाल उर्फ रमेश पुत्र नवलराम अहीर ने अपने मकान में अवैध मादक पदार्थों का भण्डारण कर रखा है. जिला विशेष टीम ने इस सूचना से थानाधिकारी मंगलवाड को तत्काल अवगत कराया. जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह के निर्देशन में एवम् वृत्ताधिकारी बड़ीसादड़ी डॉ. कृष्णा सामरिया के आदेशानुसार मंगलवाड थानाधिकारी रामसिंह उप निरीक्षक ने जाब्ते सहित मुताबिक़ डीएसटी की सुचना अनुसार चकतिया गांव में रमेश अहीर के घर पर पहुंच दबिश दी। पुलिस टीम को देख कर रमेश ने भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम ने बड़ी मुश्किल से पकड़ा। पुलिस ने नियमानुसार उक्त मकान की तलाशी ली तो मकान के हॉल में चार कट्टों में भरा हुआ डोडा चूरा तथा एक प्लास्टिक की थैली में भरी हुई अफीम मिली। पुलिस ने रमेश से अफीम व डोडा चूरा को अपने कब्जे रखने से संबंधित अनुज्ञा पत्र/लाइसेंस के बारे में पूछा तो किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं होना बताया। जिस पर पुलिस ने अवैध अफीम व डोडा चूरा का वजन किया तो अफीम का वजन 1.365 किलोग्राम व डोडा चूरा का वजन 74.300 किलोग्राम हुआ। पुलिस ने नियमानुसार अवैध अफीम व डोडा चूरा को जब्त कर मकान मालिक रमेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस थाना मंगलवाड पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






