PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK महाशिवरात्रि पर निकली शाही सवारी, हजारेश्वर महादेव मंदिर में हुआ स्वागत - Chittorgarh News

महाशिवरात्रि पर निकली शाही सवारी, हजारेश्वर महादेव मंदिर में हुआ स्वागत

SHARE:

Royal ride out on Mahashivratri,

Welcome to Hazareshwar Mahadev Temple.

चित्तौड़गढ़। महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत सर्व हिंदू समाज की और से बाबा महाकाल की शाही सवारी का आयोजन जिला मुख्यालय पर किया गया। महाशिवरात्रि के उपलक्ष में इस तरह का पहला अनूठा आयोजन देखने को मिला है। यह शाही सवारी चित्तौड़ दुर्ग के प्रवेश द्वार पाडनपोल से रवाना हुई, जो हजारेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। यहां शाही सवारी का स्वागत कर प्रसाद वितरण किया।

शहर में पावटा चौक स्थित हजारेश्वर महादेव मंदिर में महंत चंद्रभारती महाराज के निर्देशन में सुबह से विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। महाशिवरात्रि पर सुबह अभिषेक का आयोजन हुआ तथा दिन भर
श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ आने का क्रम जारी रहा। पूरे दिन श्रद्धालुओं ने हजारेश्वर महादेव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया। भगवान को बिल पत्र और पुष्प चढ़ाए। शाम को महाशिवरात्रि महोत्सव के तहत दुर्ग स्थित पाडनपोल से बाबा महाकाल की शाही सवारी रवाना हुई। यह शहर में विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। विभिन्न स्थानों पर बाबा महाकाल की शाही सवारी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। देर शाम हजारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने पर महंत चंद्रभारती महाराज के निर्देशन में शाही सवारी का स्वागत किया गया। मंदिर में शाम को हजारेश्वर महादेव का विशेष श्रृंगार किया गया। महंत चंद्रभारती ने महाआरती की। बाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण भी किया गया।
महाशिवरात्रि के उपलक्ष में शुक्रवार रात चारों ही पहर अभिषेक हुवे। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर में चित्तौड़गढ़ जिले सहित अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु पहुंचे और पूजा अचर्ना की। मंदिर के आचार्य श्रवण सामवेदी ने बताया कि पंडित विष्णु शमार्, शिव शमार्, जुगल किशोर, पवन शमार्, सुरेश सहित अन्य पंडितों ने अभिषेक किए।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *