PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK हथियारों से युवक पर जानलेवा हमला - Chittorgarh News

हथियारों से युवक पर जानलेवा हमला

SHARE:

चित्तौड़गढ़। भदेसर थाना क्षेत्र के होडा हनुमान मंदिर के समीप कार में जा रहे युवक को रुकवा कर एक दर्जन व्यक्तियों द्वारा लोहे के सरियों व धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया।

जानकारी के अनुसार लोकपाल सिंह पिता किशन सिंह चौहान निवासी डेट हाल मधुवन सेंती मंगलवार दोपहर अपनी कार से भदेसर थाना क्षेत्र के होडा हनुमान मंदिर से दर्शन कर लौट रहा था। इसी दौरान सविर्स रोड पर खड़ी कार से उतरकर युवकों ने उस पर लोहे के पाईप, तलवार आदि से हमला कर दिया। जिससे बचने के लिए वह कार को पीछे लेने लगा, इसी बीच एक अल्टो कार के चालक ने उसके पीछे कार लगाकर उसे रोक दिया। इसके साथ ही अल्टो से उतरे युवकों ने भी उसके साथ मारपीट कर दी। उसके चिल्लाने पर आसपास के लोग दौडक़र पहुंचे, जिससे हमलवार मौके से फरार हो गए। इसके बाद उसे सांवलियाजी चिकित्सालय पहुंचाया गया। लोकपाल सिंह ने अपनी रिपोर्ट में ईश्वर सिंह पिता अक्षय सिंह, कमल सिंह पिता रघुवीर सिंह, गोपाल गुर्जर निवासी झुंपड़ा, विनोद गुजर्र पिता रतन गुजर्र, देवेन्द्र शमार् निवासी बनाकिया सहित तीन-चार अन्य लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज करवाया। घटना की जानकारी मिलने पर भदेसर थानाधिकारी रविन्द्र सेन, सहायक उपनिरीक्षक मुकेश कुमार मय जाब्ता सांवलियाजी चिकित्सालय पहुंचे और प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।

 

यह खबरें भी पढ़े…

*महिला दिवस सप्ताह पर कार्यशाला का आयोजन – Chittorgarh News*

महिला दिवस सप्ताह पर कार्यशाला का आयोजन 

*अग्रणी बैंक चित्तौड़गढ़ की जिला स्तरीय परामर्श और समीक्षा समिति की बैठक आयोजित – Chittorgarh News*

अग्रणी बैंक चित्तौड़गढ़ की जिला स्तरीय परामर्श और समीक्षा समिति की बैठक आयोजित

*सीएम शर्मा एवं वित्त राज्यमंत्री चौधरी 12 को निम्बाहेड़ा में विशाल किसान सम्मेलन में करेंगे शिरकत – Chittorgarh News*

सीएम शर्मा एवं वित्त राज्यमंत्री चौधरी 12 को निम्बाहेड़ा में विशाल किसान सम्मेलन में करेंगे शिरकत

*पांच हजार साल पहले हुए धर्मयुद्ध की होगी पुनरावृत्ति: खर्रा – Chittorgarh News*

पांच हजार साल पहले हुए धर्मयुद्ध की होगी पुनरावृत्ति: खर्रा

*दो अलग अलग कार्यवाही में 7 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम के साथ तीन गिरफ्तार – Chittorgarh News*

दो अलग अलग कार्यवाही में 7 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम के साथ तीन गिरफ्तार

*होटल में घोड़ी दाना पर दांव लगाते 19 जुआरी गिरफ़्तार, कारे व लाखों की नकदी जब्त – Chittorgarh News*

होटल में घोड़ी दाना पर दांव लगाते 19 जुआरी गिरफ़्तार, कारे व लाखों की नकदी जब्त

*21 फीट लम्बी अष्टधातु गदा यात्रा का शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत पूजन – Chittorgarh News*

21 फीट लम्बी अष्टधातु गदा यात्रा का शहर में जगह-जगह हुआ स्वागत पूजन

*एक लाख का ईनामी बदमाश सांवलियाजी से गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

एक लाख का ईनामी बदमाश सांवलियाजी से गिरफ़्तार

*स्मैक व एमडी के साथ दो गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

स्मैक व एमडी के साथ दो गिरफ़्तार

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *