PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK महिला दिवस सप्ताह पर कार्यशाला का आयोजन - Chittorgarh News

महिला दिवस सप्ताह पर कार्यशाला का आयोजन 

SHARE:

Workshop organized on Women’s Day week 

Discussion on various topics including Beti Bachao – Beti Padhao
चित्तौड़गढ़। महिला अधिकारिता कार्यालय परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह 2024 के तहत जिले के जी. एन. एम. ट्रेनिंग सेन्टर हॉल में बेटी बचाओं बेटी पढाओं एवं इन्दिरा महिला शक्ति केन्द्र के अन्तर्गत मुद्दो एवं सखी वन स्टॉप सेन्टर, महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र इत्यादि विषयों पर चर्चा के संबंध में श्रीमती देवेन्द्र कंवर भाटी प्रधान पंचायत समिति चित्तौडगढ के मुख्य आतिथ्य में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभागीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए कार्यशाला में उपस्थित अतिथियो द्वारा महिला का समाज में पद एवं सम्मान बढे इसके लिए महिलाओं को उनके अधिकारो के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम में महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र से काउंसलर सुमित्रा साहु एवं सखी वन स्टॉप सेन्टर से केन्द्र प्रबंधक नीतु जोशी द्वारा विस्तृत कार्यप्रणाली पर चर्चा की गयी। कार्यक्रम में देवेन्द्र कंवर भाटी प्रधान पंचायत समिति चित्तौडगढ द्वारा महिलाओं को शक्ति का प्रतीक बताते हुए कहां कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ कर कार्य कर रही है एवं महिलाओं को समाज में उचित सम्मान मिले इस पर बल दिया।
कार्यक्रम में रूचि भुकल उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग, राकेश कुमार तंवर सहायक निदेशक महिला अधिकारिता विभाग, संतोष चौहान नेहरू युवा केन्द्र, रामेश्वर जी प्रयास संस्था, गायत्री मोड कट्स संस्था,, सीमा जी एवं भावना जी नर्सिंग कॉलेज, चैताली जैन पर्यवेक्षक महिला अधिकारिता, समता भटनागर जेण्डर स्पेशलिस्ट, इन्दिरा महिला शक्ति केन्द्र से केन्द्र प्रबंधक रूचिका त्रिपाठी, काउंसलर संगीता सुथार, लक्ष्मी पालीवाल, रंजना डाड, मनिता सांखला, नारायण कुमावत उपस्थित रहे।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *