PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK होटल में घोड़ी दाना पर दांव लगाते 19 जुआरी गिरफ़्तार, कारे व लाखों की नकदी जब्त - Chittorgarh News

होटल में घोड़ी दाना पर दांव लगाते 19 जुआरी गिरफ़्तार, कारे व लाखों की नकदी जब्त

SHARE:

  • 19 gamblers arrested while Gambling in a hotel, cars and cash worth 3.61 lac .
  • 3 लाख 61 हज़ार रुपये, 6 कार सहित उपकरण जब्त, 19 गिरफ्तार,
  • DST and City Kotwali Police action against gambling and betting 

 

चित्तौड़गढ़। डीएसटी व कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल में जुआ व सट्टे के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 3 लाख 61 हजार रुपये, 6 कार सहित उपकरण जब्त कर 19 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। भीलवाड़ा, नीमच, चंदेरिया, चित्तौड़गढ़ व डूंगला के रहने वाले लोग फोरलेन पर सेमलपुरा स्थित होटल में घोड़ी दाने पर जुआं सट्टा खेल रहे थे।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में जुआ/सट्टे के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु समस्त थानाधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष दिशा- निर्देश दिये गये, इसी क्रम में जिला विशेष टीम को सूचना मिली की कोतवाली थाना क्षेत्र में कोटा- उदयपुर फोरलेन पर सेमलपुरा स्थित राजसी होटल एण्ड रिसोर्ट में कुछ लोग जुआ/ सट्टा खेल रहे हैं।
जिला विशेष टीम ने उक्त सूचना से कोतवाली थाना पुलिस को तुरंत अवगत कराया।  उक्त सूचना पर तत्काल कोतवाली थाने से नरेन्द्र सिंह उपनिरीक्षक जाप्ते सहित मौके पर पहुंचे । पुलिस टीम को राजसी होटल एण्ड रिसोर्ट के प्रथम तल पर स्थित एक कमरे में 19 जुआरी झुण्ड बना कर घोड़ी दाने पर दांव लगा जुआ खेलते हुए मिले | पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से कुल 361000 रुपये, 6 कारें व घोड़ी दाने जब्त कर भीलवाड़ा निवासी 1-मोहम्मद जाहिद पुत्र मोहम्मद सदीक नीलगर, 2-मोहम्मद आरिफ पुत्र कमालुद्दीन मंसूरी, 3-राजकुमार पुत्र हीरालाल तेली, 4-शकील मोहम्मद पुत्र फरीद मोहम्मद शेख, 5-मोहम्मद तोसिफ पुत्र मोहम्मद यासिन छीपा, 6-प्रीतम कुमार पुत्र जगदीश चंद्र विजयवर्गीय, 7-राजकुमार पुत्र रामेश्वर लाल माली, 8-अशरफ मोहम्मद पुत्र हकीम मोहम्मद, 9-सद्दाम हुसैन पुत्र कमरुद्दीन, मध्य प्रदेश के नीमच निवासी 10-राजू उर्फ राजेश पुत्र कैलाश ग्वाला, 11-मोहित पुत्र ओमप्रकाश ग्वाला, 12-रोहित पुत्र प्रेम शंकर व्यास, 13-शाकीर सोलंकी पुत्र अब्दुल गफूर सोलंकी व चित्तौड़गढ़ के चन्देरिया निवासी 14-यासीन मोहम्मद पुत्र मोहम्मद यूसुफ, कच्ची बस्ती चित्तौड़गढ़ निवासी 15-शहजाद मोहम्मद पुत्र सलीम मोहम्मद, देहली गेट छिपा मोहल्ला निवासी 16-मोहम्मद आरिफ पुत्र मुस्ताक अहमद छीपा व 17-मोहम्मद अमजद पुत्र अब्दुल रहमान छीपा, डूंगला निवासी 18 कालू खां पुत्र दौलत ख़ां मेव 19-शरीफ शाह पुत्र लट्टू शाह फकीर को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस थाना कोतवाली पर जुआरियों के खिलाफ सार्वजनिक द्यूत अध्यादेश के तहत कार्यवाही कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

यह खबरें भी पढ़ें…

*बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों की शीघ्र गिरदावरी करवा किसानो को राहत दिलाने की मांग – Chittorgarh News*

बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों की शीघ्र गिरदावरी करवा किसानो को राहत दिलाने की मांग

*अंब्रेला संगठन अर्बन बैंको का सुरक्षा कवच: अमित शाह – Chittorgarh News*

अंब्रेला संगठन अर्बन बैंको का सुरक्षा कवच: अमित शाह

*अजवाईन की चुरी के आड़ में लाल चंदन की तस्करी, दो गिरफ्तार – Chittorgarh News*

अजवाईन की चुरी के आड़ में लाल चंदन की तस्करी,दो गिरफ्तार

*एक लाख का ईनामी बदमाश सांवलियाजी से गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

एक लाख का ईनामी बदमाश सांवलियाजी से गिरफ़्तार

*मोदी की वादे और गारंटी केवल चुनावी नारे नहीं : जोशी – Chittorgarh News*

मोदी की वादे और गारंटी केवल चुनावी नारे नहीं : जोशी

*स्मैक व एमडी के साथ दो गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

स्मैक व एमडी के साथ दो गिरफ़्तार

*गश्त के दौरान संदिग्ध से 1 किलो 4 सौ ग्राम अवैध अफ़ीम जब्त – Chittorgarh News*

गश्त के दौरान संदिग्ध से 1 किलो 4 सौ ग्राम अवैध अफ़ीम जब्त

*चित्तौड़गढ़ को महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट में शामिल किये जाने पर आक्या ने जताया आभार – Chittorgarh News*

चित्तौड़गढ़ को महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट में शामिल किये जाने पर आक्या ने जताया आभार

*अंग्रेज़ी शराब की 320 पेटियां जब्त, 2 आरोपित गिरफ़्तार – Chittorgarh News*

अंग्रेज़ी शराब की 320 पेटियां जब्त, 2 आरोपित गिरफ़्तार

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *