- नशीले पदार्थों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
- 96.30 ग्राम एमडी, 55.10 ग्राम स्मैक व 11.50 ग्राम टांका जब्त
चित्तौड़गढ़। जिले की चंदेरिया थाना पुलिस ने शनिवार को रोलाहेड़ा पुलिया के पास से दो लोगो के कब्जे से नशीले पदार्थ 96.30 ग्राम एमडी, 55.10 ग्राम स्मैक व 11.50 ग्राम टांका जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। नागौर जिले के निवासी दोनों आरोपी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी कर ले जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी व वांछित अपराधियों की गिरफतारी के अनुक्रम में चलाये जा रहे अभियान के तहत एएसपी बुग लाल मीना, डीएसपी ग्रामीण चित्तौड़गढ़ सचिन शर्मा के निर्देशन में थानाधिकारी धर्मराज मीना उप निरीक्षक द्वारा पुलिस जाप्ता एएसआई श्याम लाल, कानि. अर्जुन लाल, भागीरथ व हीरा के साथ शनिवार को मुखबीर की सूचना पर रोलाहेडा पुलिया के पास, नया खेडा रोड पर दो आरोपियों नागौर जिले के तवसर हिलासर का बास थाना कोतवाली नागौर निवासी 34 वर्षीय आशाराम सोलंकी पुत्र रामसुख माली व लक्ष्मीनगर बीकानेर रोड डीडवाना बाईपास थाना कोतवाली नागौर जिला नागौर निवासी 23 वर्षीय हुक्मीचन्द पुत्र बुद्धराम गुर्जर के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ 55.10 ग्राम स्मैक, 11.50 ग्राम स्मैक में मिलाने का टांका व 96.30 ग्राम एमडीएमए बरामद किया जाकर आरोपियों को गिरफतार किया गया। उक्त कार्यवाही मे चंदेरिया थाने पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान जारी है।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






