चित्तौड़गढ़। जल चेतना अभियान के तहत किंग सेना ने शुक्रवार को कलेक्ट्री चौराहे पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष पवन गोस्वामी ने बताया कि कुंवर गगन सिंह राव के नेतृत्व में मेवाड़ व वागड़ क्षेत्र में गत 3 वर्षों से किंग सेना लगातार अपनी इस मांग को लेकर प्रदर्शन करती आ रही है। राजस्थान के हक का पानी राजस्थान को मिलने तक किंग सेना संघर्ष करती रहेगी।
जिला सचिव आदित्य शुक्ला ने बताया कि सिर्फ चित्तौड़ में ही नहीं लगभग 28 विधानसभा में किंग सेना ने एक साथ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ की सभी पांचों विधानसभा में किंग सेना द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।
उपाध्यक्ष लक्ष्यराज शर्मा ने बताया कि अभी हम शांतिपूर्वक तरीके से केंद्र एवं राज्य सरकार से राजस्थान के हक का अपनी मांग रहे हैं। अगर सरकारी इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लेती है तो आने वाले समय में किंग सेना को संपूर्ण राजस्थान में उग्र आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा।
इस दौरान कार्यक्रम में किंग सेना वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रकाश सालवी, मीडिया प्रमुख रामनिवास धाकड़, सोशल मीडिया प्रमुख हिमांशु खटोड़ ,अर्जुन धाकड़, सनी जीनगर, देवव्रत शर्मा, अंकित सोनी, भेरू भोई, हीरा भोई, राहुल भोई, त्रिलोक अँछेरा, कमलेश गोस्वामी, लोकेश साहू, हैप्पी सिंह आदि उपस्थित थे।

यह खबरें भी पढ़ें…
*वीसी के माध्यम से ई-फाइल प्रशिक्षण – Chittorgarh News*
*लोकसभा चुनाव हेतु निंबाहेड़ा भाजपा पदाधिकारियों की हुई बैठक – Chittorgarh News*
*प्रशिक्षणार्थियों की सक्रिय भागीदारी उत्साहजन: ज़िला निर्वाचन अधिकारी – Chittorgarh News*
प्रशिक्षणार्थियों की सक्रिय भागीदारी उत्साहजन: ज़िला निर्वाचन अधिकारी
*कांग्रेस नेता की माता व कार्यकर्ता के आकस्मिक निधन पर हुआ शोकसभा का आयोजन – Chittorgarh News*
कांग्रेस नेता की माता व कार्यकर्ता के आकस्मिक निधन पर हुआ शोकसभा का आयोजन
*40 किलो अवैध डोडा चूरा परिवहन करते एक गिरफ़्तार – Chittorgarh News*
*दिव्यांगजनो के लिए कृत्रिम अंग-उपकरण वितरण शिविर 1 मार्च को – Chittorgarh News*
*बैठक में लिया सोलर पैनल पर 8.50% ब्याज दर से ऋण देने का निर्णय – Chittorgarh News*
बैठक में लिया सोलर पैनल पर 8.50% ब्याज दर से ऋण देने का निर्णय
*नीमच-सिंगोली-बेगूं-रावतभाटा-कोटा के बीच नई रेल लाईन के लिए होगा अंतिम स्थान सर्वेक्षण, पांच करोड से अधिक की राशि स्वीकृत – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






