- हाइवे स्थित एक होटल में 18.5 टन सरिया उतरवा चुके थे आरोपी
- दो ट्रेलर व 100 टन सरिया जब्त
चित्तौड़गढ़। गुजरात से दो ट्रेलर में भर कर लाया गया 60 लाख रुपये मूल्य से अधिक का 100 टन सरिया खुर्द बुर्द करते पारसोली थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफतार किया है, वहीं सरिया खरीदने वाले होटल संचालक सहित पांच आरोपियों को नामजद किया हैं। बाड़मेर जिले के निवासी दोनों आरोपी मोके पर ट्रेलरों से 18.5 टन सरिया उतार चुके थे।

जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि हाईवे पर संचालित होने वाली अवैध गतिविधियों की रोकथाम को लेकर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने संबंधी पुलिस थानों को निर्देश दिए जाने के क्रम में एएसपी रावतभाटा सुभाषचंद्र मिश्रा व डीएसपी बेगूं बद्रीलाल राव के निर्देशन में थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बिछौर हाईवे स्थित होटल के पीछे आड में दो ट्रेलर से कुछ लोग सरिया उतार रहे है।
सूचना पर थानाधिकारी प्रेमसिंह एसआई के नेतृत्व में कानि जितेन्द्र, मनोज, प्रितम व मस्तराम द्वारा तत्काल उक्त होटल पर दबिश दी गई। होटल संचालक उदय गिरी के द्वारा एक ट्रेलर के चालक के साथ अन्य युवक जितेन्द्र सिंह व उदयसिंह के माध्यम से गुजरात से लाया गया सरिया बिना किसी अधिकार के चोरी से होटल संचालक को बेचना पाया गया।
पुलिस की दबिश के दौरान दो आरोपियों बाड़मेर जिले के बीजराड थाना बीजराड निवासी 19 वर्षीय महेन्द्र पुत्र देराज जाट एवं नांद थाना सदर बाडमेर जिला बाडमेर निवासी 20 वर्षीय छगनलाल पुत्र धर्माराम जाट को मौके पर पकडा गया। होटल संचालक सहित शेष 5 युवक होटल के पीछे स्थित पहाडी की आड में मौका पाकर भाग निकले। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा मौके पर उक्त ट्रेलरो से करीब 18.5 टन सरिया उतारा जा चुका था।
पुलिस द्वारा की गई प्रारम्भिक पूछताछ पर गिरफतार आरोपियों से जानकारी में आया कि फरार आरोपी पूरा ही सरिया चोरी छिपे बेचकर सरियों के संबंध में लूट को लेकर आगे कहीं झूठा प्रकरण दर्ज कराने वाले थे।
दोनो ट्रेलर को खुर्द बुर्द सरियों सहित जप्त कर सरिया खरीददार अन्य लोगो के संबंध में अनुसंधान जारी है।
यह खबरें भी पढ़ें…
*प्रशिक्षणार्थियों की सक्रिय भागीदारी उत्साहजन: ज़िला निर्वाचन अधिकारी – Chittorgarh News*
प्रशिक्षणार्थियों की सक्रिय भागीदारी उत्साहजन: ज़िला निर्वाचन अधिकारी
*कांग्रेस नेता की माता व कार्यकर्ता के आकस्मिक निधन पर हुआ शोकसभा का आयोजन – Chittorgarh News*
कांग्रेस नेता की माता व कार्यकर्ता के आकस्मिक निधन पर हुआ शोकसभा का आयोजन
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






