PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK जिला कलक्टर ने भदेसर एवं बड़ी सादड़ी क्षेत्र का किया दौरा - Chittorgarh News

जिला कलक्टर ने भदेसर एवं बड़ी सादड़ी क्षेत्र का किया दौरा

SHARE:

चित्तौड़गढ़। ज़िला कलक्टर आलोक रंजन बुधवार को भदेसर एवं बड़ी सादड़ी क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने बड़ीसादड़ी उपखंड कायार्लय, मनरेगा योजना के अंतगर्त संचालित विकास कायोर्ं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, श्री अन्नपूर्णा रसोई, राजकीय विद्यालय आदि का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने भानुजा में
रानी लक्ष्मीबाई राजीविका महिला सार्वजनिक विकास कार्य का अवलोकन कर राजिविका द्वारा किए जा रहे कार्यों की महिलाओं से जानकारी ली। उन्होंने उत्पादों को बेचने के लिए बाजार उपलब्ध करवाने की बात कही। जिला कलक्टर ने भदेसर
पंचायत समिति के राउप्रावि अचलपुरा का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं में जाकर अध्यनरत विद्याथिर्यों से
चचार् करते हुए विद्यालय परिसर में साफ सफाई के निर्देश दिए।
तलाई निर्माण, अन्नपूर्णा रसोई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण जिला कलक्टर ने भदेसर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत धीरजी का खेड़ा में मनरेगा योजना के अंतगर्त चल रहे तलाई निमार्ण कायर् का निरीक्षण किया। उन्होंने मेट से श्रमिकों के मस्टरोल व प्रपत्र 6 के बारें में, श्रमिकों से भुगतान एवं सुरक्षा उपकरणों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिशासी अभियंता को निदर्ेश दिए कि श्रमिकों के श्रम
काडर् बनवाएं एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएं। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बड़ी सादड़ी चिकित्सालय परिसर में संचालित श्री अन्नपूणार् रसोई का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता देखी। उन्होंने अधिशासी अभियंता को अन्नपूणार् रसोई के आसपास साफ सफाई रखने के निदर्ेश दिए। इस दौरान एसडीएम बिंदु बाला राजावत, तहसीलदार एवं विकास अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बड़ीसादड़ी का निरीक्षण कर दवा वितरण केंद्र, टीकाकरण कक्ष, जननी सुरक्षा कक्ष, एमसीडी, ईसीजी कक्ष, लैबोरेट्री आदि का निरीक्षण किया और स्टाफ, दवाइयों की उपलब्धता, उपकरणों, मशीनों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। चिकित्सालय के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मरीजों से उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बातचीत की। उन्होंने चिकित्सालय में पर्याप्त दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने, विभिन्न कक्षों को सुव्यवस्थित करने सहित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार के लिए अतिक्रमण हटाने, चिकित्सकों की कमी दूर करने, पयार्प्त मशीनें एवं उपकरण उपलब्ध कराने सहित आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएगी।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *