PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK विशेष गुण नियंत्रण अभियान के तहत कृषि आदान विक्रेताओं का सघन निरीक्षण - Chittorgarh News

विशेष गुण नियंत्रण अभियान के तहत कृषि आदान विक्रेताओं का सघन निरीक्षण

SHARE:

चित्तौड़गढ़। अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) खण्ड भीलवाडा रामावतार शर्मा एवं संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद चित्तौडगढ दिनेश कुमार जागा के निर्देशन मे मंगलवार को विशेष गुण नियत्रंण अभियान के तहत कृषि आदान विक्रेताओं के यहां सघन निरीक्षण कर गुणवत्ता हेतु कृषि आदान यथा उर्वरक, बीज, पौध संरक्षण रसायन के नमूने आहरित किये गये।
इस क्रम मे खेतान केमिकल्स एण्ड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एसएसपी) विनिर्माता, मेनारिया बीज भंडार, तोतला बीज भंडार, चारभुजा बीज भंडार, माहेश्वरी बीज भंडार, क्रय विक्रय सहाकारी समिति आदि विक्रेताओ के यहां जिले के निरीक्षकों अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) खण्ड भीलवाडा रामामवतार शर्मा द्वारा उर्वरक के 05, संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जिला परिषद चित्तौडगढ दिनेश कुमार जागा द्वारा उर्वरक के 03, कार्यालय सहायक निदेशक कृषि (विस्तार) चित्तौडगढ के कृषि अधिकारी (पौ.सं.) ज्योति प्रकाश सिरोया द्वारा कीटनाशी के 3 नमूनें, उप परियोजना निदेशक (आत्मा) कुलदीप सिंह चंद्रावत द्वारा बीज के 04 नमूने, कृषि अधिकारी (मिशन) प्रशांत कुमार जाटोलिया के द्वारा कीटनाशी के 5 नमूने, कृषि अधिकारी (प्रशिक्षण) गोपाल लाल शर्मा द्वारा बीज के 2 नमूने कुल 22 आहरित किये जाकर अधिसूचित राजकीय उर्वरक / बीज / कीटनाशी प्रयोगशालाओं में नमूने परीक्षण हेतु भिजवाये गये।
दिनेश कुमार जागा संयुक्त निदेशक कृषि (वि) जिला परिषद चित्तौडगढ ने कृषि आदान विक्रेताओं को निर्देशित किया कि कृषकों को आदान विक्रय करते समय पक्का बिल दिया जावे एवं विक्रेताओ के यहां मूल्य सूची, आदानों के स्टॉक अपडेट करना एवं उपल्ब्ध आदान का अनुज्ञापत्र में सम्मिलित करने, तथा किसी भी आदान के साथ कृषक की मांग के विरूद्ध टेगिंग नही किया जावे। विक्रेताओं के यंहा किसी भी प्रकार की अनियमितता / शिकायत पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही किये जावे।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *