PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK सोने के हार चोरी के मामले में एक महिला गिरफ्तार - Chittorgarh News

सोने के हार चोरी के मामले में एक महिला गिरफ्तार

SHARE:

चित्तौड़गढ़। मंडफिया के श्री सांवलियाजी मंदिर में चित्तौड़गढ़ निवासी एक वृद्ध महिला के गले से छः तोला सोने का हार चोरी के मामले में मंडफिया थाना पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। उदयपुर निवासी महिला आरोपी से चोरी का हार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 11 फरवरी को मीरानगर निवासी हिंमाशु पुत्र रमेश चन्द्र जोशी अपनी दादी धापु बाई, दादा चुन्नीलाल एवं परिवार के सदस्यों के साथ श्री सांवलिया जी मन्दिर में दर्शन हेतु आये थे। दर्शन के दौरान वृद्ध महिला धापु बाई के गले में पहना छः तोला सोने का हार भीड़ में मौका पाकर अज्ञात बदमाश द्वारा चुरा लेने के मामले में मंडफिया थाने पर चोरी का प्रकरण दर्ज़ कर अनुसंधान शुरू किया गया। एएसपी बुगलाल मीना के निर्देशन एवं डीएसपी भदेसर राजेश टेलर के सुपरविजन में थानाधिकारी मण्डफिया शीतल गुर्जर के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल देवीलाल, कांस्टेबल राधेश्याम, दिनेश कुमार, विजेश कुमार व अन्जुबाला द्वारा मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चैक किये गए, जिसमें संदिग्ध आशा पत्नि बोबीन कालबेलीया निवासी निवासी खरपीणा थाना गोरधन विलास जिला उदयपुर को डिटेन कर पूछताछ की गई जिसने उक्त वारदात करना कबूला। मामले में महिला आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से प्रकरण में चोरी गया छः तोला सोने का तुलसी हार जब्त किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें …

*जाती का दुरुपयोग करने पर सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में एससी एसटी एक्ट हटाने का दिया आदेश – Chittorgarh News*

जाति का दुरुपयोग करने पर सुप्रीम कोर्ट ने एक मामले में एससी एसटी एक्ट हटाने का दिया आदेश

*हाईकोर्ट के क्षतिपूर्ति का आदेश बीमा कंपनी के विरूद्ध यथावत – Chittorgarh News*

हाईकोर्ट के क्षतिपूर्ति का आदेश बीमा कंपनी के विरूद्ध यथावत

*नाबालिग के अपहरण का आरोपी दोष मुक्त – Chittorgarh News*

नाबालिग के अपहरण का आरोपी दोष मुक्त

 

*जिला कलेक्टर ने किया स्ट्रॉबेरी लघु किसान के खेत का दौरा – Chittorgarh News*

जिला कलेक्टर ने किया स्ट्रॉबेरी लघु किसान के खेत का दौरा

*दुर्घटना में मृत्यु पर क्षतिपूर्ति राशी दिलाने का आदेश – Chittorgarh News*

दुर्घटना में मृत्यु पर क्षतिपूर्ति राशी दिलाने का आदेश

*इंश्योरेंस कंपनी के विरुद्ध 12 लाख का अवार्ड पारित, दुर्घटना में चालक व मालिक वसूली किए जाने के आदेश – Chittorgarh News*

इंश्योरेंस कंपनी के विरुद्ध 12 लाख का अवार्ड पारित, दुर्घटना में चालक व मालिक वसूली किए जाने के आदेश

*प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार मोदी गारंटी के साथ ले रही है जनहित में ऐतिहासिक निर्णय : सीपी जोशी – Chittorgarh News*

प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार मोदी गारंटी के साथ ले रही है जनहित में ऐतिहासिक निर्णय : सीपी जोशी

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *