PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK अल्पसंख्यक छात्रवृति हेतु नवीन शिक्षण संस्थानों का पंजीयन प्रारम्भ - Chittorgarh News

अल्पसंख्यक छात्रवृति हेतु नवीन शिक्षण संस्थानों का पंजीयन प्रारम्भ

SHARE:

चित्तौड़गढ़। अल्पसंख्यक मामलात विभाग द्वारा 2023-24 के लिए शिक्षण संस्थानों के संस्था प्रधान, संस्था नोडल अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी की प्रोफाईल अपडेट करने, परिर्वतन करने एवं बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अभिषेक सिद्ध ने बताया कि प्रोफाईल को अपडेट एवं प्रमाणीकरण के लिए भारत सरकार द्वारा नेशनल स्कॉलशिप पोर्टल पर सम्बन्धित आप्शन शुरू कर दिए है। जिन शिक्षण संस्थानों के संस्था प्रधान, संस्था नोडल अधिकारी का स्थानान्तरण हो गया है या शिक्षण संस्थाओं में अपने संस्था प्रधान अथवा संस्था नोडल अधिकारी को बदल दिया है अथवा आधार अपडेशन करवा लिया गया है, उन शिक्षण संस्थानों के संस्था प्रधान अथवा संस्था नोडल अधिकारी की प्रोफाईल में अपडेशन या परिर्वतन करवाकर बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करवाने के लिए अल्पसंख्यक कार्यालय, चित्तौड़गढ़ में सम्पर्क कर सकते है।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *