PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का संकल्प 44 वर्षों से जारी - Chittorgarh News

निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का संकल्प 44 वर्षों से जारी

SHARE:

  • 7 फरवरी को बाराबंकी जाएगा वरिष्ठ चिकित्सकों का दल
चित्तौड़गढ़। गत 44 वर्षों से स्वामी रामदास के पावन स्मृति एवं संत रामज्ञानदास की प्रेरणा से उदयपुर व चित्तौड़गढ़ जिले के चिकित्सकों द्वारा जरूरतमंदों की निःशुल्क सेवा का संकल्प लगातार जारी है। इस बार निःशुल्क स्वास्थ्य कार्य करने वाला सौ सदस्यीय चिकित्सा दल 07 फरवरी दोपहर 10.15 बजे ईनाणी मार्बल नरपत खेड़ी चित्तौड़गढ़ से रवाना होगा। चिकित्सा दल प्रभारी और ख्यातनाम ह्रदय रोग चिकित्सक डॉ. जे.के. छापरवाल ने बताया कि सेवा के पुनीत कार्य के लिए जाएंगे। डॉ. छापरवाल ने बताया कि यह दल उत्तरप्रदेश के बाराबंकी के हंडियाकोल जंगल स्थित श्रीराम वन कुटीर आश्रम में जरूरतमंदों की स्वास्थ्य सेवा के लिए आयोजित होने वाले निःशुल्क चिकित्सा शिविर में रोगियों की चिकित्सा करेगा। उन्होंने बताया कि इस शिविर में 40 चिकित्सक, 60 नर्सिंग स्टाफ, 10 वैद्य, 5 तकनीशियन सहित वार्ड बॉय, आया व समाजसेवी तथा इनके अतिरिक्त कोलकत्ता, अहमदाबाद, भिवानी, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ व हरियाणा के चिकित्सक भाग लेंगे। मोतियाबिंद, हर्निया, हाइड्रोसिस, बवासीर, गर्भाश्य अन्य में ट्यूमर आदि के कई ऑपरेशन हो चुके है।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *