
चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजनान्तर्गत रबी 2023-24 में बीमित कृषकों को ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” कार्यक्रम के अंतर्गत फसल बीमा पॉलिसियों का वितरण दिनांक 02 फरवरी से 29 फरवरी 2024 तक प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैम्पों का आयोजन कर वितरण किया जायेगा।
संयुक्त निदेशक कृषि, चित्तौडगढ दिनेश जागा ने बताया की ‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम शुभारम्भ जन प्रतिनिधियों के माध्यम से 02 फरवरी को ग्राम पंचायत धनेत कला तहसील चित्तौड़गढ़ मे किया जावेगा। इस पॉलिसी वितरण कार्यक्रम के अनुसार जिले की समस्त तहसीलों में प्रत्येक दिन दो ग्राम पंचायत में यह पॉलिसी वितरण कार्यक्रम दोपहर पूर्व एवं दोपहर बाद, ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित किया जावेगा। यह पॉलिसी वितरण कार्यक्रम ग्राम पंचायत के भवन में कृषि पर्यवेक्षक, व्यवस्थापक/बैंक के प्रतिनिधियों एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों के माध्यम से वितरित की जावेगी।
इस वर्ष जिले में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कम्पनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के माध्यम से फसल बीमा किया गया है। कंपनी के अनुसार रबी 2023-24 में 112613 किसानों का फसल बीमा किया जिनकी 203448 पॉलिसियों का वितरण इस कार्यालय में किया जावेगा। सभी बीमित किसानों से अपील की जाती है कि वे इस कार्यक्रम में अपनी पॉलिसी प्राप्त करें ताकि उन्हे ये पता रहे की किस फसल का बीमा किया गया, कितना प्रीमियम राशि कट्टा एवं कितने क्षेत्रफल में बीमा हुआ है।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






