चित्तौड़गढ़। महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ में 15 से 29 वर्ष के युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट हेतु स्थापित इनक्यूबेशन सेल द्वारा बुधवार को बीएससी द्वितीय वर्ष विज्ञान के विद्यार्थियों के लिए आई स्टार्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया। इनक्यूबेशन सेल प्रभारी डॉ. नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार के
डीओआईटी विभाग द्वारा जिला स्तर पर इनक्यूबेशन सेल महाविद्यालय में स्थापित किया जा रहा है। प्राचार्य भारती मेहता
ने बताया कि महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ. नरेंद्र गुप्ता एवं डॉ. अरुण चौधरी को इसका समन्वयक बनाया गया है।
डीओआईटी द्वारा युवाओं को सहयोग देने के लिए विजय कुमार जैन डोमेन एक्सपर्ट को इस इनक्यूबेशन सेल में लगाया गया है। कार्यशाला के उद्घाटन में डॉ. गुप्ता ने इनक्यूबेशन सेल के महत्व पर अपनी बात रखते हुए विधार्थियो को अपने आइडिया बनाने एवं उन्हें केंद्र पर लाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय इनक्यूबेशन सेंटर प्रभारी उदय सिंह, डॉ. अरुण चैधरी, संजू बालोत आदि उपस्थित रहे।

Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






