PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK राजस्थान के बाहर भी मिले आयुष्मान भारत योजना का लाभ: आक्या - Chittorgarh News

राजस्थान के बाहर भी मिले आयुष्मान भारत योजना का लाभ: आक्या

SHARE:

  • विधायक आक्या ने विधानसभा में उठाया मुद्दा


चित्तौड़गढ़ चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने मंगलवार को विधानसभा में स्थानीय लोगो को राजस्थान के बाहर आयुष्मान भारत योजना का लाभ नही मिल पाने का मुद्दा सदन में उठाया।
विधायक आक्या ने सदन में यहां के निवासियों को राजस्थान के बाहर आयुष्मान भारत योजना का लाभ नही मिल पाने के संबंध में मुद्दा उठाते हुए सदन में कहा की वर्तमान में राजस्थान में पूर्व में संचालित मुंख्यमंत्री चिरंजीवी योजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांशी योजना आयुष्मान भारत योजना से जोड़कर उसकी क्रियान्विती की जा रही है। लेकिन केन्द्र सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना का लाभ स्थानीय लोगो को राजस्थान के बाहर नही मिल पा रहा है। राजस्थान के अनेक लोग बेहतर ईलाज के लिये दिल्ली, गुजरात व अन्य स्थानो का रूख करते है, लेकिन अन्य राज्यो से एमओयु नही होने की वजह से यहां के निवासीयो को राजस्थान से बाहर आयुष्मान योजना का लाभ नही मिल पा रहा है। जिससे उन पर आर्थिक भार तो पडता ही है साथ ही अनेक कठिनाईयों का भी सामना करना पड़ता है।
विधायक आक्या ने सदन में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के माध्यम से राजस्थान सरकार व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री को इंगित करते हुए कहां कि सरकार को आयुष्मान भारत योजना का एमओयु अन्य राज्यो से जल्द से जल्द कराने पर विचार करना चाहिए जिससे स्थानीय लोगो को राजस्थान के बाहर भी इस योजना का पर्याप्त लाभ मिल सके।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *