PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK हजरत नसीरशाह दाता का उर्स शुरू - Chittorgarh News

हजरत नसीरशाह दाता का उर्स शुरू

SHARE:

चित्तौड़गढ़। शहर के बूंदी रोड़ स्थित हज़रत नसीरशाह दाता रहमतुल्लाह अलैहे का 65वां उर्स मुबारक 29 जनवरी सोमवार से शुरू हुआ। वक्फ कमेटी के सदर गुलाम रसुल खान अशरफी ने बताया कि उर्स में परचम कुशाई की रस्म शहर काजी अब्दुल मुस्तफा चिश्ती करीमी, मेवाड़ के सुफी संत हजरत हाफिज सैयद सरदार अहमद कादरी चिश्ती अशरफी साहब के नवासे सज्जादानशीन मोहम्मद सलीम अशरफी, सज्जादानशीन मोहम्मद युसुफ अशरफी व मुहाफिजे मिल्लत मौलाना मोहम्मद इब्राहीम अशरफी रहमतुल्लाह अलैहे के बेटे जानशीन, मोहम्मद उमेर ने अदा की।

झण्डा शरीफ हजरत सैय्यद सरदार अहमद अशरफी साहब की खानकाह से लेकर दरगाह पहूंचे। इस मौके पर खजान्ची मोहम्मद यासिन छीपा, मोलाना जुबेर अशरफी अलअजहरी, मोलाना जुनेद अशरफी, मोहम्मद उमेर अशरफी, मोलाना हाफिज शोएब, ने सलातो सलाम फातेहा पेश करी।
इस मौके पर अशरफी युवा जमात के मेम्बर, मोहम्मद युनुस छीपा, अब्दुल हमीद खान, असलम छीपा, मोहम्मद उमर छीपा, शरीफ छीपा व अशरफी साहब के कई मुरीदेन मौजूद थे।  सैकेट्री अब्दुल हमीद खान मंसुरी ने बताया कि 30 जनवरी मंगलवार को रात 10 बजे मशहुर कव्वाल कव्वाली पेश करेगे। रात्रि में गुस्ल की रस्म अदा की जाएगी। 31 जनवरी बुधवार को सुबह 10 बजे से कुल की रस्म की शुरूआत होगी। दोपहर 1 बजे कुल की रस्म अदा की जाएगी।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *