PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में उल्लासपूर्वक मनाया गणतंत्र दिवस - Chittorgarh News

चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर के जिंक नगर में उल्लासपूर्वक मनाया गणतंत्र दिवस

SHARE:

चित्तौड़गढ़। जिंक नगर स्थित खेल मैदान में 75वाॅं गणतंत्र दिवस समारोह उल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के लोकेशन हेड कमोद सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सिक्यूरिटी विभाग एवं फायर व सेफ्टी विभाग के जवानों तथा हिन्द जिंक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा जेएसओ भरत लाल जाट के नेतृत्व में परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।  

उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए हमारें शहीदों ने कई बलिदान दिए तब जाकर देश को आजादी मिली और अपना संविधान मिला, आज का दिन ऐसे वीर-सपूतों को नमन करने का दिन है । अपने उद्बोधन में उन्होंने चंदेरिया इकाई की डिजिटलाईजेशन, सुरक्षा, प्रामाणिकता और टीम वर्क सम्बन्धि उपलब्धियों के नए स्थापित किर्तिमानों बारे में जानकारी दी । इसके साथ ही अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के तहत् नंदघर, सखी,समाधान और उंची उड़ान जैसी परियोजनाओं द्वारा आसपास के ग्रामीण समुदायों की आर्थिक और शैक्षिक तरक्की को सुनिश्चित करने के लिए किये जा रहे कार्यो भी जानकारी दी गई ।

समारोह के विशिष्ठ अतिथि चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर मजदूर संघ के महामंत्री घनश्याम सिंह राणावत ने श्रमिक कल्याण एवं मजबूत औद्योगिक संबंधो हेतु प्रबन्धन के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया। समारोह में यशद सुझाव योजना के अंतर्गत एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए चयनित कर्मचारियों, संविदा-कर्मियों, सुरक्षा एवं अग्निशमनदल के जवानों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हिन्द जिंक विद्यालय के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। समारोह का संचालन पीनल प्रजापति एवं टीसी खत्री ने किया। समारोह में हाईड्रो प्लान्ट के इकाई प्रधान विनोद कोठारी, पायरो प्लान्ट के इकाई उपप्रधान चन्डी दास, सीपीपी के इकाई प्रधान रिपन घोष, चन्देरिया लेड जिंक स्मेल्टर मजदूर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी एसके मोड़, जीएनएस चौहान, चंदेरिया लेड जिं़क के अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवाजन, हिंद-जिंक स्कूल के बच्चें एवं अध्यापकगण भी इस अवसर पर उपथित थे ।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *