चित्तौड़गढ़। स्वामी विवेकानन्द जयंती युवा सप्ताह के अन्तर्गत विद्यालयों में चलाये जा रहे कार्यक्रमों के अन्तर्गत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय शहर, चित्तौड़गढ़ में केरियर डे एवं मेला महोत्सव का आयोजन किया गया।


समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रज्ञा जैन ने की। मुख्य अतिथि पॉलिटेक्निक महाविद्यालय के रोहित सेन, विशिष्ट अतिथि विजन कॉलेज प्रबंधक गजेन्द्र चुण्डावत थे। मुख्य वार्ताकार रोहित सेन ने स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र एवं उठो, जागो, तब तक नहीं रूको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो पर युवा वर्ग के लिए दिये संदेश की जानकारी दी। व्याख्याता पूर्णिमा मेहता ने कैरियर के लिए कलावर्ग विषय लेने वाले विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के अवसर के बारे में बताया। बीएड प्रशिक्षणार्थी सुश्री ज्योति सोनी ने वाणिज्य विषय लेने वालो के लिए भविष्य के अच्छे अवसरों की जानकारी दी। नीता दशोरा ने विज्ञान विषय के बारे में आगे बढ़ने की जानकारी दी। केरियर डे प्रभारी कैलशचन्द्र मालव के सानिध्य में बालिकाओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता हुई। केरियर स्टालें लगवाई गई। विज्ञान, कला, वाणिज्य वर्ग में कैरियर कैसे बने, गाईडेंस दिया गया। बालिकाओं को विजन कॉलेज भ्रमण करवाया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रज्ञा जैन ने युवा वर्ग के लिए जीवन में आगे बढ़ने के अवसर के बारे में विस्तृत चर्चा की। आईटी, ब्यूटी के क्षेत्र में जाने के लिए अनिता धाकड़, सुमन योगी ने स्टॉल लगा कर प्रेरित किया। समारोह में अभिभावक, एसडीएमसी सदस्य, शिक्षिका-शिक्षक एवं छात्राएँ उपस्थित रही। संचालन व्याख्याता पूर्णिमा मेहता ने किया और आभार कैलाशचन्द्र मालव ने जताया।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






