चित्तौड़गढ़। नगर परिषद क्षैत्र के विभिन्न वार्डों में बिगड़ती समस्याओ को लेकर सुरेश झंवर के नेतृत्व में पार्षदों के शिष्ट मण्डल ने आयुक्त से भेंटकर समस्याओ के शीघ्र समाधान की मांग की।

पार्षद अनिल ईनाणी ने बताया कि नगर परिषद में कांग्रेस का बोर्ड बनने के बाद से ही अनेक वार्डों में अव्यवस्थाओ का आलम रहा है। नगर परिषद क्षैत्र के अनेक वार्डो में सफाई व्यवस्था सुचारू नही हो रही है, अनेक स्थानो पर गंदगी का अंबार लगा रहता है, नालियो में कुड़ा करकट भरा रहने से दुंगर्ध से आमजन का जीना दुभर हो जाता है। रोड लाईटे अधिकांश समय बंद रहती है, सार्वजनिक पार्कों में अव्यवस्था का आलम यह है कि चारों ओर गंदगी फेली रहती है। बड़ी बड़ी घास उग जाने से लोग वहां जाने से कतराते है। सड़को पर आवारा पशुओ का जमघट लगा रहता है, जिससे दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
पाषर्दो ने आयुक्त से समस्त समस्याओ का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। इस
अवसर पर पार्षद मुन्ना गुजर्र, दिनेश गवारिया, झमकुलाल सुखवाल, बालकिशन भोई, शांतीलाल चौधरी, दिनेश मूंदड़ा, दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे।
*इंटरशिप योजना निरस्त करने पर युवा मित्रों में रोष व्याप्त – Chittorgarh News*
*डेयरी ने इस वर्ष नवाचार के रूप में वाईट बटर व लाॅ फेट पनीर से की शुरूआत – Chittorgarh News*
डेयरी ने इस वर्ष नवाचार के रूप में वाईट बटर व लाॅ फेट पनीर से की शुरूआत
*विधायक आक्या की जीत पर निकाली पैदल यात्रा – Chittorgarh News*
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






