PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK हाथी कुण्ड के सौंदर्यीकरण कार्य का सभापति ने किया निरीक्षण - Chittorgarh News

हाथी कुण्ड के सौंदर्यीकरण कार्य का सभापति ने किया निरीक्षण

SHARE:

चित्तौड़गढ़। नगर परिषद द्वारा शहर के हाथी कुण्ड को प्रथम चरण मे 86 लाख रू. की लागत से करवाये जा रहे जीर्णोद्वार एवं सौंदर्यीकरण कार्य का सभापति संदीप शर्मा ने तकनीकी अधिकारीयों के साथ मौका निरीक्षण किया।

आयुक्त रविन्द्र सिंह यादव ने बताया कि, शहर के प्राचीन जलस्त्रोतो के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के जिम्मा नगर परिषद द्वारा उठाया गया है, उसी क्रम मे मधुवन हाथी कुण्ड पर नगर परिषद द्वारा करवाये जा रहे जीर्णोद्वार एवं सौंदर्यीकरण के कार्य का बुधवार को सभापति संदीप शर्मा ने मौका निरीक्षण कर तकनीकी अधिकारीयो को आवष्यक दिषा-निर्देष दिये। मौके पर तकनीकी अधिकारीयो ने बताया कि, वर्तमान मे हाथी कुण्ड पर घाट का निर्माण कार्य एवं प्लेटफार्म, पाथ-वे का निर्माण कार्य प्रगति पर है, इसके पष्चात सम्पूर्ण कुण्ड की दिवारो की मरम्मत की जावेगी तथा उन पर लोहे की झालिया लगाई जावेगी तथा सम्पूर्ण कुण्ड पर लाल पत्थर लगाया जाकर कुण्ड का सुन्दर रूप दिया जावेगा।
इस अवसर पर सभापति संदीप शर्मा ने बताया कि, इस कुण्ड का आमजन के साथ धार्मिक एवं सामाजिक जुडाव है तथा कई आयोजन पर यहा दीपदान किया जाता है, इसको दृष्टिगत रखते हुए यहां दो घाटो का निर्माण करवाया जा रहा है।
इस दौरान अधिषाषी अभियन्ता जितेन्द्र मीणा, सहायक अभियन्ता मुनीर अली, कनिष्ठ अभियन्ता जागृति बंसल उपस्थित रहे।

*भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन कार्यक्रम सहित आगामी त्यौहारों को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त – Chittorgarh News*

भगवान श्रीराम की मूर्ति की प्रतिष्ठा एवं उद्घाटन कार्यक्रम सहित आगामी त्यौहारों को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त

*कैबिनेट मंत्री मीणा का किया स्वागत – Chittorgarh News*

कैबिनेट मंत्री मीणा का किया स्वागत

*सकल दिगम्बर जैन समाज ने किया विधायक आक्या का स्वागत – Chittorgarh News*

सकल दिगम्बर जैन समाज ने किया विधायक आक्या का स्वागत

 

 

 

 

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *