PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK खेत पर काम कर रहे किसान परिवार पर मधुमक्खियों ने किया हमला - Chittorgarh News

खेत पर काम कर रहे किसान परिवार पर मधुमक्खियों ने किया हमला

SHARE:

चित्तौड़गढ़। शंभूपुरा क्षेत्र के मीणो का कंथारिया गांव में खेत पर काम कर रहे किसान परिवार पर मधुमक्खियों
ने हमला कर दिया। जिससे एक व्यक्ति अचेत हो गया वही एक महिला सहित तीन अन्य व्यक्तियों को डंक लगे। जानकारी के अनुसार नारायण लाल पिता मांगीलाल मीणा उसकी पत्नी प्रेम बाई, उसका भाई लोभ चंद अपने खेत पर कार्य कर रहे थे इसी दौरान नारायण लाल पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया इसके साथ ही उसकी पत्नी और भाई लोभ चंद को भी मधुमक्खियां ने डंक मार दिए। मधुमक्खियां से बचने के लिए सभी ने खेत में ही पानी के गड्ढे में छलांग लगा दी, जिससे सभी कीचड़ में हो गए। मधुमक्खियां के हमले में नारायण लाल अचेत हो गया। इस दौरान नारायण लाल को बचाने के लिए कंबल लेकर आए कालू लाल पिता टेक चंद को भी मधुमक्खियां ने डंक मार दिए। काफी देर बाद आसपास के लोगों ने सभी को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां नारायण लाल को भर्ती करने के साथ ही शेष का उपचार किया गया।

 

*कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हार पर किया मंथन, उभरे विरोध के स्वर – Chittorgarh News*

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर हार पर किया मंथन, उभरे विरोध के स्वर

 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *