PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK 26 को जिला प्रशासन एंव चिकित्सा विभाग संयुक्त रूप से करेगा मॉक ड्रिल - Chittorgarh News

26 को जिला प्रशासन एंव चिकित्सा विभाग संयुक्त रूप से करेगा मॉक ड्रिल

SHARE:

चित्तौड़गढ। जिलें में कोरोना से बचाव के लिये चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है, कोरोना वायरस के संक्रमण बढ़ने के कवायद शुरू हो गई है। कारोना से बचाव के जतन व उपचार को लेकर संक्रमण को रोकने हेतु राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित कर तैयारीयो की समीक्षा की गई।

इनफ्लुएंजा (आई एल आई) जैसी गंभीर बीमारी तीव्र श्वसन संक्रमण सीवियर एक्यूट रेस्पिरेट्री इनफेक्शन और निमोनिया जैसी रोगियों पर सतत निगरानी की जायेगी।

इन रोगियों पर विशेष निगरानी

मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामकेश गुर्जर ने बताय कि इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी आई एल आई गंभीर तीव्र स्वसन संक्रमण सीवियर एक्यूट रेस्पिरेट्री इनफेक्शन फॉर निमोनिया रोगियों के साथ विशेष रुप से एतिहात बरती जाकर सेम्पलिंग को बढ़ाया जायेगा।

संक्रमित रोगियो को होम आइसोलेशन व गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कर आवश्यक इलाज के निर्देश दिये गये है। हाई रिस्क ग्रुप में बच्चे, वृद्धजन, गर्भवती महिलाये और जिन्हे एक से अधिक रोग हो।

एडवाईजरी जारी कर अपील

आमजन घबराये नही कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करे। सर्दी, खासी, जुकाम होने पर तुरंत चिकित्सक की परामर्श से आमूल उपचार ले। घबराने की कोई आवश्यकता नही पर सर्तकता जरूरी है।

26 दिसम्बर को होगी मॉक ड्रिल

विडीयो कॉन्फ्रेन्सिंग में अतिश्रिक्त मुख्य सचिव चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 26 दिसम्बर को जिला प्रशासन के जिला, खण्ड, तहसील स्तर के एंव चिकित्सा विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से समस्त चिकित्सा संस्थान में उपलब्ध संसाधनो, उपकरणो , जांच, दवाओ, बैड एंव मानव संसाधन की मॉक ड्रिल की जाएगी।

वीसी में डॉ. दिनेश वैष्णव, डॉ. मिठ्ठा लाल, डॉ. अनिल गर्ग, डॉ. मुनेष बैरवा, खुशवन्त कुमार हिण्डोनिया, आर के सिह, डॉ. वैशाली उपस्थित रहे।

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *