PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK एनसीईआरटी की भाषा दक्षता की राष्ट्रीय कार्यशाला में शिक्षक दायमा की भागीदारी - Chittorgarh News

एनसीईआरटी की भाषा दक्षता की राष्ट्रीय कार्यशाला में शिक्षक दायमा की भागीदारी

SHARE:

चित्तौड़गढ़। एनसीईआरटी नई दिल्ली के द्वारा भाषा  दक्षता को लेकर आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में चित्तौड़ जिले के विशेष शिक्षक विश्वामित्र दायमा ने  चित्तौड़गढ़ जिले का प्रतिनिधित्व किया। डाइट  चित्तौड़गढ़ के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि एनसीईआरटी द्वारा नई दिल्ली में 18 से 21 दिसंबर तक यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया।  राष्ट्रीय कार्यशाला में भाषा के विभिन्न पहलुओं को लेकर राष्ट्रीय स्तर के शिक्षा क्षेत्र के अनुभवी संदर्भ व्यक्तियों के द्वारा  विभिन्न सत्रों में भाषाई दक्षता को लेकर क्षमतावर्धन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित प्रतिभागी भाषा निपुणता को लेकर अपने राज्य और जिले में संदर्भ व्यक्ति के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।

डाइट सीएमईडी प्रभागाध्यक्ष शैतान सिंह राणावत ने बताया की राशमी तहसील के राउप्रावि लालपुरा में 2012 से  विशेष शिक्षक लेवल 2  के रूप में कार्यरत शिक्षक दायमा  स्टेट रिसोर्स एवं डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स ग्रुप के रूप में अपनी सेवाएं भाषा विशेषज्ञ के रूप में लगातार दे रहे हैं।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *