विजय श्री के साथ निम्बाहेड़ा पहुंचे कृपलानी का हुआ भव्य स्वागत

SHARE:

निम्बाहेड़ा। विधानसभा चुनाव में निम्बाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित श्रीचंद कृपलानी के प्रथम बार नगर आगमन पर नगरवासियों सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कृपलानी ने नगर में धन्यवाद जुलूस निकालकर नगरवासियों एवं मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
रेलवे स्टेशन के समीप स्थित श्री द्वारिकाधीश मंदिर से आरम्भ हुए धन्यवाद जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा डीजे की धुनों पर थिरकते हुए भाजपा एवं भगवा ध्वज लहराते हुए साथ चल रहे थे।
इससे पूर्व श्री द्वारिकाधीश मंदिर पहुंच कर कृपलानी ने भगवान श्री द्वारिकाधीश के दर्शन किये तथा भगवान का आशीर्वाद लिया, ततपश्चात कृपलानी की धर्मपत्नी श्रीमती कमल ने उनकी आरती उतार कर पुत्र विनीत कृपलानी ने मिठाई खिलाकर विजयश्री की बधाई दी।
chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *