PHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OKPHP_INJECT_OK उनको बोली पर लगाम लगानी चाहिए चित्तौड़ की जनता सबक सिखाएगी : चंद्रभान - Chittorgarh News

उनको बोली पर लगाम लगानी चाहिए चित्तौड़ की जनता सबक सिखाएगी : चंद्रभान

SHARE:

Ilyas
इलियास
  • टिकट कटने से नाराज चंद्रभान सिंह सहित 35 प्रमुख पदाधिकारियों ने भेजा इस्तीफ़ा 
  • भाजपा पर टिकट में बंदरबांट के लगाए आरोप

चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या सहित भारतीय जनता पार्टी के 35 प्रमुख पदाधिकारीयो के द्वारा मंगलवार को भाजपा जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट को सामूहिक रूप से इस्तीफे भेजे हैं, इससे पूर्व ही भाजपा आलाकमान द्वारा नरपत सिंह राजवी को प्रत्याशी बनाये जाने के विरोध में चित्तौड़ विस. से लगभग 1548 भाजपा कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों के द्वारा सामूहिक इस्तीफे सौंपे थे।

 

निर्दलीय प्रत्याशी चंद्रभान सिंह आक्या ने विधानसभा चुनाव कार्यालय में मंगलवार शाम को पत्रकार वार्ता आयोजित कर चंद्रभान सिंह आक्या ने अपना इस्तीफा पढ़कर सुनाया और भाजपा आलाकमान को इस्तीफा भेजा, साथ ही पार्टी से जुड़े प्रमुख पदाधिकारी ने भी इस्तीफे जिलाध्यक्ष मिठूलाल जाट को भेजे हैं।

इस दौरान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि पार्टी की प्राथमिक सदस्य से पहले ही मैंने इस्तीफा दे दिया था आज विधिवत् रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी से इस्तीफा दिए जा रहे हैं, अगर पार्टी इस्तीफे में मंजूर नहीं करती तो इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। आज सभी पदाधिकारी पार्टी को सामूहिक रूप से इस्तीफे में भेज रहे हैं।  उन्होंने कहा कि निर्दलीय चुनाव लडूंगा, बाहरी प्रत्याशी किसी को भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  हम पहले भी बाहरी प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी को 15 साल तक भुगत चुके हैं, पार्टी ने हमारे साथ भेदभाव कर बाहरी प्रत्याशी राजवी को पार्टी से प्रत्याशी बना दिया, जबकि आजादी के 70 साल बाद चित्तौड़गढ़ सीट पर पहले कभी भारतीय जनता पार्टी लगातार दो बार नहीं जीती, उसके बावजूद भी भेदभाव कर व पार्टी टिकट में बंदरबांट मेरा टिकट काटा गया। उन्होंने कहा कि राजवी ने पहले दिन ही कहा चित्तौड़ की जनता को सबक सिखाऊंगा और कल उनकी विशाल नामांकन रैली में भी चित्तौड़ के एसटीसी वर्ग को कच्ची बस्ती के लोग कहते हुए 200– 300 रुपए में लाई गई भीड़ बताया।
हमें जो मलाल है वह 3 दिसंबर का दिन ही बताएगा। उन्होंने पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाड़ावत का बिना नाम लिए ही कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी को भी जनता अच्छी तरह जानती है उन्होंने के भी दो कार्यकाल जनता ने अच्छी तरह देखे हैं उनके कार्यकाल में भू माफियाओं ने धार्मिक जमीनों को भी नहीं बख्शा है यहां की जनता दोनों प्रत्याशियों को नहीं चाहती है और चुनाव के दिन मुंह तोड़ जवाब देगी।

भाजपा पर टिकट वितरण में लगाए बंदरबांट के आरोप

विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने बिना किसी का नाम लिए भाजपा द्वारा राजस्थान में टिकट वितरण पर बंदरबांट का आरोप लगाया साथ ही उन्होंने कहा कि इस बात का वह जल्द ही आने वाले दिनों में खुलासा कर देंगे कि किस तरह से टिकट के वितरण में बंदर बांट हुई इस बंदरबांट से भारतीय जनता पार्टी को पूरे राजस्थान में नुकसान होगा।

इन पदाधिकारियों ने दिए इस्तीफे

विधायक चंद्रभान सिंह, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष व पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, पूर्व यूआईटी चेयरमैन सुरेश झवर, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, भदेसर पंचायत समिति प्रधान सुशीला कंवर, पूर्व बस्सी मंडल अध्यक्ष भंवर सिंह, पूर्व घोसुंडा मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा,पूर्व चंदेरिया मंडल अध्यक्ष रोहिताश जाट, पूर्व भदेसर मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य, नगर मंडल महामंत्री ओम प्रकाश शर्मा, पूर्व सावा मंडल अध्यक्ष रतन डांगी, पूर्व उपसभापति नगर नगर परिषद चित्तौड़गढ़ भरत जागेटिया, पूर्व जिला महामंत्री तेजपाल रैगर, पूर्ण कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झवर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भोलाराम प्रजापत, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कर्नल सिंह, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष कमलेश आमेरिया, मंडल महामंत्री बस्सी रामेश्वर धाकड़, पूर्व मंडल महामंत्री नरेश जाट, पूर्व मंडल महामंत्री जितेंद्र सालवी, मंडल महामंत्री लालचंद गुर्जर, शिवराज सिंह मदनलाल रेगर, पूरन सिंह राणा, गोपाल गवारिया, बालकिशन भोई, अनिल ईनाणी विश्वनाथ टांक, प्रकाश भट्ट, सीकेएसबी बैंक के चेयरमैन लक्ष्मण सिंह खोर ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से,
प्रधान जनप्रतिनिधि सुरेश जैन, युवा मोर्चा के बस्सी मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह व नवमतदाता अभियान के ज़िला संयोजक रवि विरानी ने सामूहिक इस्तीफे पत्र के माध्यम से पार्टी के जिला अध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट को भेजे।

 

Ilyas
Author: Ilyas

पिछले 10 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *