चित्तौड़गढ़। फार्मासिस्ट भर्ती 2023 नियुक्ति प्रक्रिया अतिशीघ्र पूरी करवाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

दिये गये ज्ञापन में बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधीन शीफू जयपुर द्वारा मई 2023 में फार्मासिस्ट भर्ती 2023 विज्ञप्ति जारी हुई। आवेदन लिए और स्क्रीनिंग पश्चात् डेढ़ गुना अभ्यर्थी दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाये गये जिनका नियमानुसार अगस्त 2023 में दस्तावेज सत्यापन किया गया। फार्मासिस्ट भर्ती के साथ में अन्य 7 केडर की प्रोविजनल सूची जारी कर दी गई परन्तु फार्मासिस्ट भर्ती की प्रोविजनल सूची जारी नहीं की गई। विगत 10 वर्षों से पैरामेडिकल केडर की दो से तीन भर्तीयाँ पूर्ण हो चुकी है परन्तु फार्मासिस्ट की भर्ती एक भी पूर्ण नहीं हुई है। इस अवसर पर फार्मासिस्ट मनीष यादव, भंवरसिंह, अभिषेक माहेश्वरी, ताम्रध्वज सिंह, अंगूरबाला, ममता आदि उपस्थित रहे।
Author: chittorgarhnews
चित्तौड़गढ़ न्यूज़ चित्तौड़गढ़ की आवाज़ चित्तौड़गढ़ न्यूज़ वर्ष 2014 से चित्तौड़गढ़ जिले में पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय एक स्वतंत्र एवं जनसरोकारों को समर्पित समाचार पोर्टल है। संस्थान का मूल उद्देश्य निष्पक्ष, निर्भीक, तथ्यपरक एवं उत्तरदायी पत्रकारिता के माध्यम से आमजन तक विश्वसनीय समाचार एवं सूचनाएं पहुंचाना तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी मंच प्रदान करना है। विगत वर्षों में चित्तौड़गढ़ न्यूज़ ने जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विभिन्न जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाया है। शिक्षा एवं विद्यार्थियों से संबंधित विषयों, किसानों एवं कृषि क्षेत्र की समस्याओं, आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं, प्रशासनिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से प्रस्तुत किया जाता रहा है। इसके साथ ही घटना-दुर्घटनाओं, प्रशासनिक एवं सरकारी विज्ञप्तियों, महत्वपूर्ण सार्वजनिक गतिविधियों तथा राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों से संबंधित समाचारों को तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाना संस्थान की प्राथमिकताओं में शामिल है। चित्तौड़गढ़ न्यूज़ का प्रयास सदैव यह रहा है कि जनता से जुड़े मुद्दों को निष्पक्षता के साथ सामने लाया जाए और आमजन की आवाज़ को संबंधित प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार संस्थाओं तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाई जाए। लगभग एक दशक से अधिक समय के इस पत्रकारिता...






