मतदान दिवस पर निजी औद्योगिक संस्थानों एवं राजकीय उपक्रमों में सवैतनिक अवकाश घोषित

SHARE:

चित्तौड़गढ़। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र के महाप्रबंधक मोहित सिंह शेखावत ने बताया कि विधानसभा आम चुनाव 2023 के अन्तर्गत निजी औद्योगिक संस्थानों एवं राजकीय उपक्रमों के मतदाताओं को मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने एवं अपने मताधिकार का उपयोग कराने हेतु मतदान दिवस 25 नवम्बर 2023 का सवैतनिक अवकाश घोषित किया गया है। उन्होंने सभी निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकान, औद्योगिक उपक्रम या कारोबार, व्यवसाय में कार्यरत कामगारों का मतदान दिवस दिनांक 25 नवम्बर 2023 को सवैतनिक अवकाश तथा उक्त निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। 

chittorgarhnews
Author: chittorgarhnews

Leave a Comment

और पढ़ें